-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Srpf Jawan Physical Abuse Blackmailing Case Extortion Four Lakhs
अमरावती में SRPF जवान ने महिला से किया दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर वसूले 4 लाख रुपये
- Written By: आकाश मसने
Amravati Crime News: अमरावती के फ्रेजरपुरा में SRPF जवान और उसके साथी द्वारा महिला से दुष्कर्म और 4 लाख रुपए की फिरौती का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Amravati SRPF Jawan Physical Abuse Case: महाराष्ट्र के अमरावती शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कानून के रखवालों पर ही गंभीर आरोप लगे हैं। फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में राज्य आरक्षित पुलिस बल (SRPF) के एक जवान और उसके साथी ने एक महिला के साथ न केवल दरिंदगी की, बल्कि उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपये भी ऐंठ लिए। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील अशोक राठौड़ और उसके सहयोगी नितिन भिका राठौड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इस मामले में पुलिस ने राज्य आरक्षित पुलिस बल (SRPF) के एक जवान और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी अमरामवती निवासी सुनील अशोक राठौड़ (40) व ठाणे निवासी नितीन भिका राठौड़ (38) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शराब के नशे में की दरिंदगी
मामले की शुरुआत फरवरी 2024 में हुई थी। मुख्य आरोपी सुनील राठौड़, जो SRPF ग्रुप नंबर 9 में तैनात है, पीड़ित महिला के घर पहुंचा। आरोप है कि उसने शराब के नशे में महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, विरोध करने पर उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। लोक-लाज और जान के डर से पीड़िता ने महीनों तक इस दर्द को अपने सीने में दबाए रखा।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: अमरावती में शराब लदे ट्रक से चोरी, पुलिस पहुंचते ही पेटियां छोड़कर भागे लोग
Amravati News: अमरावती में हेलमेट नियम लागू, पहले दिन 445 चालान और ₹4.45 लाख का जुर्माना
सिडको बस स्टैंड परिसर में बेखौफ बदमाश: युवक को रिक्शे में बिठाकर चाकू की नोक पर लूटा, मोबाइल व नकदी ले उड़े
पुणे के 6 बांधों से भारी जल विसर्ग, नदियों के किनारे अलर्ट; पावना बांध 96% भरने पर भी पिंपरी में पानी कटौती
घटना के कुछ महीनों बाद आरोपी ने पीड़िता को फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। उसने महिला को धमकी देते हुई की उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो उसके पति और रिश्तेदारों को दिखाकर बदनाम कर देगा। जिससे परेशान होकर महिला ने सुनील राठौड़ का मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। लेकिन इसके बाद आरोपी सुनील के साथ उसका मित्र नितिन राठौड़ भी इस साजिश में शामिल हो गया।
तस्वीरें वायरल करने के नाम पर वसूली का खेल
कुछ समय शांत रहने के बाद आरोपी ने महिला को फिर से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोपी सुनील ने महिला की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए थे। उसने धमकी दी कि यदि महिला ने उसकी बात नहीं मानी, तो वह ये वीडियो उसके पति और रिश्तेदारों को भेज देगा।
जब पीड़िता ने तंग आकर उसका नंबर ब्लॉक किया, तो इस साजिश में सुनील का दोस्त नितिन राठौड़ भी शामिल हो गया। नितिन ने फोन पर धमकी दी कि वह महिला का ‘संसार उजाड़’ देगा। बदनामी के डर से पीड़िता ने किश्तों में आरोपियों को पैसे देने शुरू किए। पहले 50 हजार और फिर अपने माता-पिता व भाई से उधार लेकर 5 जनवरी 2026 तक कुल 4 लाख रुपये आरोपियों के हवाले कर दिए।
गाली-गलौज और पति को गोली मारने की धमकी
आरोपियों की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। सुनील राठौड़ महिला को भद्दी गालियां देता था और उसके पति को गोली मारने की धमकी देकर डराता था। महिला के साथ दो बार मारपीट भी की गई। शारीरिक और मानसिक शोषण की हद पार होने के बाद पीड़िता ने अंततः हिम्मत जुटाई और फ्रेजरपुरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
अमरावती के फ्रेजरपुरा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सुनील राठौड़ और नितिन राठौड़ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें:- राज्यसभा में शपथ ग्रहण: व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार, सावित्रीबाई फुले के अवतार में दिखीं ज्योती वाघमारे-VIDEO
मामले की जांच शुरू
फ्रेजरपुरा थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रोशन सिरसाठ ने बताया कि आरोपी सुनील राठौड़ फिलहाल असम चुनाव के बंदोबस्त के लिए गया हुआ है। इस बारे में एसआरपीएफ के कमांडर को पत्र भेजा गया है। वहीं दूसरा आरोपी नितिन राठौड़ ठाणे शहर पुलिस में कार्यरत है। मामले की जांच शुरू है।
Amravati srpf jawan physical abuse blackmailing case extortion four lakhs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Amravati News: अमरावती में शराब लदे ट्रक से चोरी, पुलिस पहुंचते ही पेटियां छोड़कर भागे लोग
Jul 25, 2026 | 02:28 PMदेखते ही देखते डूब गया लियाकतपुर! चेनाब के उफान से पाकिस्तान में हाहाकार, लोगों की बढ़ी मुश्किलें
Jul 25, 2026 | 02:26 PMBIG BREAKING: छात्रों के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने PM को भेजा इस्तीफा
Jul 25, 2026 | 02:24 PMNEET Paper Leak: अमेरिका में क्यों लीक नहीं होता मेडिकल का पेपर, इंन्फ्लुएंसर ने बताई बड़ी वजह
Jul 25, 2026 | 02:22 PM21 साल बाद वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची अनाहत सिंह, इतिहास रचने से एक जीत दूर
Jul 25, 2026 | 02:19 PMमुंबई में ठाकरे बंधुओं का तिरंगा मार्च: फ्री बाईक सेवा और 700 वॉलंटियर्स, जानें MNS ने की खास प्लानिंग
Jul 25, 2026 | 02:17 PMAmravati News: अमरावती में हेलमेट नियम लागू, पहले दिन 445 चालान और ₹4.45 लाख का जुर्माना
Jul 25, 2026 | 02:17 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक पर उबाल, बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट पर पूरा राज्य-VIDEO
Jul 25, 2026 | 02:02 PM
NEET पेपर लीक पर CJP का बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत के बाद भी नहीं बनी बात
Jul 25, 2026 | 01:38 PM
‘वीडियो नहीं, संसद में जवाब दें PM’—नीट विवाद पर खड़गे का तीखा पलटवार (VIDEO)
Jul 25, 2026 | 01:19 PM
NEET पेपर लीक पर बड़ा एक्शन; NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अब होगी आपराधिक कार्रवाई-VIDEO
Jul 25, 2026 | 12:58 PM
दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM
अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM












