नकली बीज और खाद बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : विधायक केवलराम काले
Amravati Kharif Meeting News: अमरावती जिले में खरीफ सीजन पूर्व समीक्षा बैठक के दौरान विधायक केवलराम काले ने नकली बीज और बनावटी खाद बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
Fake seed (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati Farmers News: विधायक केवलराम काले ने कहा कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही खाद और बीज का पर्याप्त भंडार उपलब्ध रखने के लिए प्रशासन विशेष ध्यान दें। उन्होंने बाजार में बिक रहे नकली बीज और बनावटी खाद को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए संबंधित अधिकारियों को ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए।परतवाड़ा में खरीफ सीजन पूर्व समीक्षा बैठक अचलपुर और चिखलदरा तहसील स्तरीय खरीफ सीजन के पूर्व समीक्षा बैठक परतवाड़ा स्थित उपविभागीय अधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई।
अध्यक्षता मेलघाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवलराम काले ने की। खरीफ सीजन की तैयारी को लेकर आयोजित इस बैठक में किसानों की समस्याएं, बीज और खाद की उपलब्धता, कृषि योजनाओं की अमलबजावणी तथा नकली बीज और खाद विक्रेताओं पर कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।किसानों से किया संवादबैठक के दौरान विधायक काले ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की विभिन्न योजनाएं अंतिम किसान तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जाएं।
खाद तथा कृषि सामग्री उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक
उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद तथा कृषि सामग्री उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है। खरीफ सीजन में किसी भी किसान को परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठक में उपविभागीय कृषि अधिकारी सातव, चिखलदरा तहसील कृषि अधिकारी भारसाकले, अचलपुर तहसील कृषि अधिकारी क्षीरसागर, गटविकास अधिकारी खेडकर, कृषि अधिकारी दिनेश चव्हाण सहित बड़ी संख्या में किसान, कृषि अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
छात्रों की सेहत से खिलवाड़! धारणी के आदिवासी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग, मची अफरा-तफरी
अमरावती विश्वविद्यालय की छात्रों को सलाह: प्रतिबंधित 29 कॉलेजों में न लें एडमिशन, विवि नहीं देगा मान्यता!
नागपुर में किसानों को राहत: पालक मंत्री बावनकुले का आदेश, पेंच प्रकल्प से तुरंत छोड़ा जाए सिंचाई का पानी!
अमरावती में दुष्कर्म व प्रताड़ना के बाद युवती की मौत, आरोपी पर पॉक्सो सहित मामला दर्ज
ये भी पढे़े: गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद होटल में मिला कारोबारी का शव, पुणे के स्वारगेट में मचा हड़कंप
विभिन्न योजनाओं की समीक्षा
बैठक में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। जल प्रबंधन, फसल संरक्षण, आधुनिक खेती तकनीक, जैविक खेती और उत्पादन वृद्धि पर कृषि अधिकारियों ने मार्गदर्शन किया। किसानों ने भी अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों और उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विधायक केवलराम काळे के हाथों ट्रैक्टर का वितरण भी किया गया।
