Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Amravati News: अमरावती में रेत तस्करी का भंडाफोड़, 45.87 लाख का माल जब्त, 8 आरोपी नामजद

Illegal Sand Mining: अमरावती में ग्रामीण अपराध शाखा (एलसीबी) ने अवैध रेत तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 हायवा ट्रक, 1 ट्रैक्टर और 45।87 लाख रुपये का माल जब्त किया।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jul 06, 2026 | 07:53 PM

Tractor Seized (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati Sand Smuggling: अवैध रूप से बिना परमिट रेत की तस्करी करने वालों के खिलाफ ग्रामीण अपराध शाखा ने कार्रवाई की है। पुलिस ने अलगअलग स्थानों पर जाल बिछाकर दो हायवा ट्रक और एक ट्रैक्टर सहित कुल 45 लाख 87 हजार रुपये का माल जब्त किया। इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से एक आरोपी फरार है।

पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम के निर्देश पर अपराध शाखा की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिरों से मिली सटीक जानकारी के आधार पर परतवाड़ा और शेंदुरजनाघाट थाने की सीमा में तीन अलगअलग कार्रवाइयों को अंजाम दिया गया।

परतवाड़ा और शेंदुरजनाघाट में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई

परतवाड़ा के कैकाडी पुरा रोड पर अग्रसेन भवन के सामने अवैध रेत ले जाते हुए एक ट्रैक्टर क्रमांक एमएच 27/ एल 6857 और बिना नंबर की ट्रॉली को पकड़ा गया। इसमें करीब 1 ब्रास रेत कीमत 7 हजार और ट्रैक्टर सहित कुल 5 लाख 7 हजार रुपये का माल जब्त किया। मौके से आरोपी अरविंद गंगाराम मावसकर 28, गौलखेड़ा बाजार को हिरासत में लिया, जबकि उसका साथी गोलू खान समशेर खान देशमुख प्लॉट, परतवाड़ा फरार हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस का Combing Operation, अवैध शराब जब्त, 11 केस दर्ज, 26 फरार आरोपी दबोचे

Gondia News: टोयागोंदी अंडरपास में तीन दिनों से जलभराव, आवागमन ठप; इलाज में देरी से युवक की मौत

Bhandara News: साकोली में बिना अनुमति ढहाई गई पीएमश्री स्कूल की इमारत, निर्माण सामग्री भी गायब

लोनावला के पास भीषण लैंडस्लाइड: मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह ठप, 17 ट्रेनें रद्द और 31 के रूट बदले

शेंदुरजनाघाट थाना क्षेत्र के पुसला टोल प्लाजा के पास रेत का अवैध परिवहन कर रहे हायवा ट्रक को रोका गया। ट्रक से 5 ब्रास रेत कीमत 40 हजार रुपये और 20 लाख रुपये का हायवा ट्रक ऐसा कुल 20 लाख 40 हजार रुपये का माल जब्त किया।

8 के खिलाफ केस दर्ज

कार्रवाई में आरोपी देवीदास गुलाबराव मरसकोल्हे 38, तुषार प्रकाश टेकाम 20 और दीपक काले सभी निवासी पुसला को दबोचा गया। जगह से रेत तस्करी कर रहे एक अन्य ट्रक को भी जब्त किया गया।

ये भी पढ़े: नागपुर HC ने राज्य सरकार को लगाई कड़ी फटकार; 1999 की फूड प्रोसेसिंग सब्सिडी योजना रद्द करने पर जताई नाराजगी

इसमें से भी 5 ब्रास रेत और ट्रक ऐसा कुल 20 लाख 40 हजार रुपये का माल जब्त हुआ। इस मामले में आरोपी गणेश रमेश कोकोडे 38, प्रशांत सूर्यभान कुमरे 19 और धनराज नथीले सभी निवासी पुसला के खिलाफ कार्रवाई की गई। जब्त किए गए सभी वाहनों और माल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस थानों के हवाले किया।

Amravati illegal sand smuggling lcb action hyva truck seized

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 07:13 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Crime
  • Illegal Sand Mining
  • Maharashtra News
  • sand smuggling case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.