Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Vidarbha Heat Wave Alert: अकोला-अमरावती समेत इन जिलों में अलर्ट जारी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Vidarbha Heat Wave: अमरावती, अकोला और वर्धा में हीट वेव की चेतावनी। 10 मार्च से 38 डिग्री के पार जाएगा पारा। स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद, जिलाधिकारी ने जारी की गाइडलाइन।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 08, 2026 | 09:41 AM

विदर्भ हीटवेव अलर्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Heat Wave Warning: नागपुर के भारत मौसम विभाग के प्रादेशिक मौसम केंद्र ने विदर्भ क्षेत्र के अकोला, अमरावती और वर्धा जिलों के लिए आगामी दो दिनों के दौरान हीट वेव की चेतावनी दी है। शनिवार को अमरावती का अधिकतम तापमान 37 अंश सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मिनिमम 22 डिग्री रहा। आगामी सप्ताह मंगलवार 10 मार्च से यह पारा चढ़कर 38 डिग्री के उपर जाने के संकेत मौसम विभाग ने दिए है।

तापमान के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। इसके अलावा विदर्भ के अन्य क्षेत्रों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना जताई है। जिससे जिलाधिकारी व आपत्ति व्यवस्थापन प्राधिकरण के अध्यक्ष आशीष येरेकर ने दोपहर के समय बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की अपील की।

इन बातों का रखें ध्यान

  • दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें।
  • अधिक से अधिक पानी पिएं, भले ही प्यास न लगे, फिर भी नियमित रूप से तरल पदार्थ लें।
  • हलके, ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें।
  • बाहर निकलते वक्त टोपी, छतरी या गीले कपड़े से सिर को ढकें।
  • मद्य, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड पेय कम मात्रा में लें, क्योंकि इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
  • छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्तियों को विशेष ध्यान दें।
  • पशुओं को छांव में रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में ताजा पानी पिलाएं।
  • यदि उष्माघात के लक्षण (सिर दर्द, चक्कर आना, मिचली, अधिक पसीना) महसूस हों तो तुरंत छांव में आराम करें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सहायता लें।

आगामी दिनों का अनुमानित तापमान

तारीख अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
7 मार्च 37 22
8 मार्च 37 22
9 मार्च 37 22
10 मार्च 38 23
11 मार्च 38 23
12 मार्च 38 23
13 मार्च 38 23
14 मार्च 38 24

यह भी पढ़ें – उद्धव ठाकरे फिर बनेंगे MLC? महाराष्ट्र की राजनीति में आया बड़ा मोड़, संजय राउत ने ठोकी मजबूत दावेदारी

सम्बंधित ख़बरें

रेलवे में महिलाओं की बढ़ती ताकत, ट्रैक से ट्रेन संचालन तक मध्य रेल की महिलाओं ने बनाई नई पहचान

एक सीट, दो विधायक? महागांव में प्रशासन के एक पत्र ने मचाया हड़कंप, मतदाता भी चकराए!

सावधान! कभी भी फट सकती है घोड़ाझरी की नहर, क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का कर रहा है इंतजार?

198 परिवारों की चीखें हैं ये! इंसान और बाघ की जंग में फेल हुआ प्रशासन; कब लागू होगी एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट?

सतर्क रहे नागरिक

उष्माघात से बचाव के लिए नागरिकों से सतर्क रहें। दोपहर के समय घर के बाहर न निकले, मौसम विभाग द्वारा जारी की जाने वाली आगामी सूचना और अपडेट पर ध्यान दें।

  • आशीष येरेकर, जिलाधिकारी

उष्माघात पर जिला स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क

बढ़ती गर्मी के बीच उष्माघात (हीटस्ट्रोक) की चेतावनी को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग ने इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए विशेष उपायों की घोषणा की है और आम जनता को इस मौसम में सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया है। सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को उष्माघात के मामलों में तत्काल इलाज शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नागरिकों को इस गर्मी के मौसम में अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और उष्माघात के लक्षणों को नजरअंदाज न करने की अपील की।

Amravati heat wave alert march 2026 weather update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 08, 2026 | 09:41 AM

Topics:  

  • Amravati News
  • IMD
  • Maharashtra
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.