अमरावती की 552 ग्राम पंचायतों पर प्रशासक नियुक्त; कानूनी पेच और चुनाव में देरी के बीच CEO का बड़ा फैसला
Amravati News: अमरावती की 552 ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त, हाईकोर्ट के स्थगन और विस्तार अधिकारियों पर बढ़ते काम के बोझ के बीच CEO संजीता महापात्र ने जारी किए आदेश।
- Written By: रूपम सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Amravati Gram Panchayat Administrator News: अमरावती जिले में 10 से 16 फरवरी के बीच कार्यकाल समाप्त होने वाली 552 ग्राम पंचायतों पर जिला परिषद प्रशासन ने प्रशासक नियुक्त कर दिए हैं। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजीता महापात्र ने सोमवार को संबंधित पंचायत समितियों के विस्तार अधिकारियों को प्रशासक का प्रभार सौंपा।
पंस में केवल 4 अधिकारी कार्यरत
प्रत्येक पंचायत समिति में मात्र चार विस्तार अधिकारी कार्यरत हैं, जबकि ग्राम पंचायतों की संख्या उनसे कई गुना अधिक है। परिणामस्वरूप कई अधिकारियों को एक-एक दर्जन या उससे अधिक ग्राम पंचायतों का अतिरिक्त प्रभार संभालना पड़ेगा। मार्च माह में वित्तीय वर्ष की समाप्ति के कारण नियमित कार्यों का दबाव भी रहेगा, जिससे अधिकारियों के सामने कामकाज की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
पूर्व तैयारी न होने के कारण इन ग्राम पंचायतों के चुनाव कम से कम छह महीने तक टलने की संभावना है। इसी पृष्ठभूमि में ग्रामविकास विभाग के अवर सचिव ने 23 जनवरी को जारी पत्र में विस्तार अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त करने के निर्देश दिए थे, जिसमें 14 अगस्त 2020 के न्यायालयीन आदेश का संदर्भ भी दिया गया था। वहीं न्यायालय की अगली सुनवाई 17 फरवरी को निर्धारित है। ऐसे में प्रशासक नियुक्ति का विषय फिलहाल कानूनी पेच में फंसा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद की राजनीति में नया मोड़, कांग्रेस महासचिव ने शहराध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
अमरावती में सनसनी: लड़की को ब्रेसलेट देने पर युवक की गर्दन पर उस्तरे से हमला
Amravati News: अमरावती-मोर्शी रोड पर गैस सिलेंडर ट्रक से टकराई एसटी बस, कंडक्टर समेत 4 घायल
Amravati News: वरुड पंचायत समिति कार्यालय में गंदगी का अंबार, नागरिकों ने कार्रवाई की मांग उठाई
तहसीलवार स्थिति
अमरावती जिले में जिन 552 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें सर्वाधिक 55 ग्राम पंचायतें धामणगांव रेलवे तहसील में हैं, जबकि सबसे कम 23 पंचायतें चिखलदरा तहसील में हैं। इसके अलावा वरुड में 41, धारणी में 35, अचलपुर में 43, अंजनगांव सुर्जी में 34, दर्यापुर में 49, भातकुली में 36, अमरावती में 46, चांदूर रेलवे में 29, नांदगांव खंडेश्वर में 51 और मोर्शी तहसील में 39 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
यह भी पढ़ें:- नागरिकों की सुविधा के लिए मनपा का बड़ा फैसला, जोनवार जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र सेवा फिर शुरू करने के निर्देश
17 फरवरी तक स्थगन आदेश
गौरतलब है कि ग्राम पंचायतों पर प्रशासक नियुक्ति संबंधी 23 जनवरी के शासन परिपत्र पर मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने 17 फरवरी तक स्थगन आदेश दिया है और शासन को नोटिस जारी किया है। हालांकि, ग्रामविकास विभाग से जिला परिषद को इस संबंध में कोई अधिकृत आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासनिक शून्यता से बचने के लिए सीईओ ने यह निर्णय लिया।
- 552 ग्राम पंचायतों पर प्रशासक नियुक्त
- पंचायत चुनाव में छह महीने की देरी संभव
- विस्तार अधिकारियों पर बढ़ा कार्यभार
- न्यायालयीन आदेश के बीच नियुक्ति प्रक्रिया
- धामणगांव रेलवे में सर्वाधिक 55 पंचायते
| तहसील | ग्राम पंचायतों की संख्या | स्थिति |
| धामणगांव रेलवे | 55 | सर्वाधिक प्रभावित |
| नांदगांव खंडेश्वर | 51 | – |
| दर्यापुर | 49 | – |
| अमरावती | 46 | – |
| अचलपुर | 43 | – |
| वरुड | 41 | – |
| चिखलदरा | 23 | सबसे कम प्रभावित |
