Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती के विकास के लिए 300 करोड़ अतिरिक्त निधि की मांग, सीएम फडणवीस ने दिया सकारात्मक आश्वासन

Amravati District Planning Committee: जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने अमरावती के विकास हेतु 300 करोड़ अतिरिक्त मांगे। राजकमल फ्लाईओवर और तालाब विकास जैसे प्रोजेक्ट्स को सीएम फडणवीस ने दी सकारात्मक हरी झंडी।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Feb 12, 2026 | 09:03 PM

अमरावती के विकास के लिए 300 करोड़ अतिरिक्त निधि की मांग, सीएम फडणवीस तस्वीर ( सोर्स: नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra State Planning Meeting News: राज्य नियोजन समिति की बैठक में जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए 300 करोड़ रुपये अतिरिक्त निधि की मांग की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि अमरावती जिले के विकास कार्यों के लिए निधि की कमी नहीं होने दी जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी कार्यालय के राजस्व भवन से दूरदृश्य प्रणाली के माध्यम से सहभागिता की गई। इस अवसर पर विधायक सुलभा खोडके, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजिता मोहपात्र, उपवन संरक्षक अर्जुना के.आर.जिला नियोजन अधिकारी वर्षा भाकरे तथा संबंधित विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी येरेकर ने जिले के विभिन्न विभागों के कार्य, वर्तमान स्थिति और भविष्य की विकास योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया। उन्होंने बताया कि जिले में 14 तहसीलें है अन्य जिलों की तुलना में विकास कार्यों के लिए अधिक निधि की आवश्यकता है। वर्ष

2025-26 के जिला नियोजन समिति के अनुसार 527 करोड़ रुपये के विकास कार्य जारी हैं, जबकि वर्ष 2026-27 के लिए 434.71 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके बावजूद अतिरिक्त 300 करोड़ रुपये की आवश्यकता बताई गई।

सम्बंधित ख़बरें

एनटीसीए का बड़ा फैसला; महाराष्ट्र में अभयारण्यों के बाहर रह रहे बाघों के लिए पहली बार 5.40 करोड़ की मंजूरी

मुंबईकर ध्यान दें! इस बड़े ब्रिज पर 3 महीने तक गाड़ियों की ‘नो एंट्री’, जानें कौन सा होगा नया रास्ता

संसद में औद्योगिक संबंध संहिता संशोधन पर हंगामा, सुप्रिया सुले ने सरकार पर लगाया मजदूरों की आवाज दबाने का आरोप

मुंबई को करेंगे ‘बांग्लादेशी-मुक्त’, रद्द होंगे फर्जी आधार कार्ड; एकनाथ शिंदे का राहुल और उद्धव पर तीखा हमला

यह भी पढ़ें:- एनटीसीए का बड़ा फैसला; महाराष्ट्र में अभयारण्यों के बाहर रह रहे बाघों के लिए पहली बार 5.40 करोड़ की मंजूरी

प्रस्तावित विकास कार्य

प्रस्तावित विकास कार्यों में अमरावती शहर के राजकमल चौक फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 150 करोड़ रुपये, हनुमान विकास के लिए 261 करोड़ रुपये, महानुभाव आश्रम (भानखेड़ा) के विकास के लिए 25 करोड़ रुपये, छत्री तालाब के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये और भातकुली और अंजनगांव बारी में पिछड़े वर्ग के लड़के-लड़कियों के लिए छात्रावास के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये शामिल है। मुबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति में हुई इस बैठक में विधायक रवि राणा, संजय खोडके, उमेश यावलकर, प्रवीण तायडे, राजेश वानखेडे मौजूद थे।

परियोजना का नाम प्रस्तावित राशि
राजकमल चौक फ्लाईओवर ₹150 करोड़
हनुमान विकास (संस्थान) ₹261 करोड़
छत्री तालाब विकास ₹50 करोड़
भानखेड़ा महानुभाव आश्रम ₹25 करोड़
पिछड़ा वर्ग छात्रावास (भातकुली/अंजनगांव) ₹25 करोड़

Amravati district planning 300 crore additional fund demand cm fadnavis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 12, 2026 | 08:57 PM

Topics:  

  • Amravati
  • Maharahstra News
  • Maharahstra Politics
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.