- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Gangrape Accused Names Revealed Frazerpura Police Investigation
अमरावती सामूहिक दुष्कर्म कांड: पुलिस ने उजागर किए पांचों दरिंदों के नाम; भानखेड़ा के रहने वाले हैं सभी आरोपी
अमरावती में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के नाम पुलिस ने किए उजागर, घटना के बाद गिरफ्तार किए गए थे सभी आरोपी।

Amravati Crime News: अमरावती शहर के फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के भानखेड़ा फाटा जंगल परिसर में 28 मार्च की रात घटित सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के नाम आखिरकार पुलिस ने शनिवार को उजागर किए।
आरोपियों में ईश्वर पांडुरंग मरसकोल्हे 34, दीवाकर श्रीकृष्ण मरसकोल्हे 25, प्रमोद नारायण वाघाड़े 31, शुभम उर्फ सोमेश्वर नारायण वाघाड़े 28 व उमेश बेनीराम भोयर 47, सभी भानखेडा निवासी का समावेश है। घटना के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन मामला संवेदनशील रहने के कारण नाम उजागर नहीं किए थे।
इसके बाद पीडिता व उसके दोस्त द्वारा कोर्ट में आरोपियों की पहचान हो जाने के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपियों के नाम उजागर किए। पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे व कैलास पुंडकर ने शनिवार को फ्रेजरपुरा थाने में पत्रवार्ता लेकर यह जानकारी दी।
सम्बंधित ख़बरें
अशोक खरात CDR विवाद: सुषमा अंधारे ने उठाए अंजलि दमानिया पर सवाल, पूछा- BJP के नेता गायब क्यों?
अमरावती में 7 अप्रैल को स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक, विधायक रवि राणा के सख्त निर्देश
भंडारा: दुर्गा मंदिर परिसर में 6 माह से भालू का डेरा, श्रद्धालुओं में दहशत; वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल
तुमसर: भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार; खापाटोली में 5 घंटे गुल रही बत्ती, नागरिकों में भारी रोष
उल्लेखनीय है कि पीड़िता व उसका दोस्त 28 मार्च की शाम भानखेड़ा फाटा के पास जंगल परिसर में खड़ी थी, तभी 5 अज्ञात लोग वहां पहुंचे। आरोपियों ने पीड़िता और उसके मित्र के साथ गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी ने पीड़िता के मित्र पर लाठी से हमला किया और उसे सड़क के नीचे जंगल में ले जाकर पीटा।
इस दौरान आरोपियों ने उनसे दो मोबाइल फोन और 120 रुपये नकद जबरन लूट लिए। आरोपियों में से एक ने पीड़िता को किनारे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं अन्य आरोपियों ने पीड़िता के मित्र को रस्सी से बांधकर रखा था। दरिंदगी यहीं नहीं रुकी, आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी भी दी।
पीड़िता की शिकायत पर फ्रेजरपुरा पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी, लाठी और रस्सी बरामद कर ली है। आरोपियों को पुलिस कस्टडी में लेकर और भी पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। मामले की आगे की जांच में जुटी है।
Amravati gangrape accused names revealed frazerpura police investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल चुनाव: TMC की स्टार प्रचारक लिस्ट जारी, अनुभव और ग्लैमर का जबरदस्त तड़का; यह नाम शामिल
Apr 04, 2026 | 07:28 PMसासू मां ने नई बहू Rashmika Mandanna पर लुटाया प्यार, पहनाईं खानदानी सोने की चूड़ियां, फोटोज आई सामने
Apr 04, 2026 | 07:16 PMठाणे मनपा को CSR फंड से मिली दो कार्डियक एम्बुलेंस, एमपी एवं मेयर ने किया लोकार्पण
Apr 04, 2026 | 07:16 PMIPL 2026: समीर रिजवी की ताबड़तोड़ पारी से जीता दिल्ली, मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से रौंदा
Apr 04, 2026 | 07:04 PMअमेरिका की हर चाल पर चीन की ‘बाज नजर’; AI और डेटा के जरिए सैन्य गतिविधियों को उजागर कर रही हैं चीनी कंपनियां
Apr 04, 2026 | 07:03 PM“हिंदी थोपने की एक और साजिश….” CM MK Stalin ने सीबीएसई के नए सिलेबस पर उठाए सवाल; लगाए गंभीर आरोप
Apr 04, 2026 | 07:01 PMखर्च कम करो, जीवन बदल जाएगा, जानिए प्रेमानंद जी महाराज की वो बातें जो किस्मत बदल सकती हैं
Apr 04, 2026 | 06:50 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














