अमरावती में गणेशोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, 1800 पुलिसकर्मियों के साथ कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त

Amravati Police Security: अमरावती में गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस ने कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त किया है। 1800 पुलिसकर्मियों के साथ हर गणेश मंडल पर पुलिसकर्मी तैनात रहेगा।
amravati ganeshotsav police security dj action
गणेशोत्सव पुलिस बंदोबस्त(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amravati Ganeshotsav 2026: आगामी गणेशोत्सव को पूरी तरह से शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और एक्शन मोड में आ गया है। पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने प्रेस वार्ता में साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि त्योहार में खलल डालने वाले उपद्रवियों और नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

शहर में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए 135 वरिष्ठ अधिकारियों, 1800 पुलिस अमलदारों का बंदोबस्त रहेगा। वहीं बाहर से एक एसीपी, 28 अधिकारी, 100 अमलदार, 550 होमगार्ड, दो एसआरपीएफ की दो प्लाटून का बंदोबस्त मंगाया गया है। प्रेस वार्ता में पुलिस उपायुक्त श्याम घुगे, यशवंत सोलंके और प्रांजलि सोनवणे थे।

अपराधियों पुलिस का कड़ा प्रहार

त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पहले से ही अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। शहर के 1800 संदिग्ध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की योजना बनाई गई र है, जिसमें से 60% कार्रवाई पूरी की जा र चुकी है और बाकी पर प्रक्रिया जारी है। 150 से अधिक शातिर बदमाशों को शहर से तड़ीपार किया जा रहा है, जबकि 3 कुख्यात अपराधियों पर सख्त एमपीडीए कानून के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।

550 से अधिक मंडलों को मंजूरी

शहर में अब तक 550 सार्वजनिक गणेश मंडलों को आधिकारिक अनुमति दी जा चुकी है। अनुमति देने की प्रक्रिया तेजी से जारी है, जिससे यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। सभी नागरिकों और गणेश मंडलों से कानून व नियमों के दायरे में रहकर गणेशोत्सव को उत्साह और शांति के साथ मनाने की अपील पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने की।

हर गणेश मंडल पर तैनात रहेगा पुलिसकर्मी

सुरक्षा और समन्वय को बेहतर बनाने के लिए पुलिस आयुक्तालय ने एक अनूठी पहल शुरू की है। हर सार्वजनिक गणेश मंडल पर एक समर्पित पुलिस अमलदार तैनात रहेगा, जो मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन तक मंडलों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निवारण करेगा, हुड़दंगियों - और मनचलों पर लगाम कसने के लिए गाड़ियों के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों की पैदल गश्त बढ़ाई जाएगी। किसी भी आपात स्थिति के लिए नागरिक' 112' और जारी किए जाने वाले अन्य आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

amravati ganeshotsav police security dj action
नागपुर में त्योहारों से पहले LPG पर बड़ा फैसला,नियमों की अनदेखी पर पुलिस व आपूर्ति विभाग का एक्शन

...तो DJ तो होगी सीधी कार्रवाई

ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने उच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए सख्त चेतावनी दी है। सार्वजनिक स्थलों पर 55 डेसिबल से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा तय समय सीमा के बाद डीजे या लाउडस्पीकर बजने पर पुलिस तुरंत जब्ती और कानूनी कार्रवाई करेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com