अमरावती: सागौन लकड़ी पास के लिए रिश्वत मांगने वाला वनपाल एसीबी के जाल में फंसा, मामला दर्ज
Amravati News: परतवाडा वन परिक्षेत्र में किसान से 6,000 रुपये रिश्वत मांगने वाले वनपाल अभय चंदेल के खिलाफ एसीबी ने मामला दर्ज किया। आरोपी फरार है, एसीबी उसकी तलाश में जुटी है।
- Written By: पूजा सिंह
रिश्वत लेते वनपाल गिरफ्तार (फाइल फोटो)
Case Filed Against Bribe-Taking Forest Officer: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक किसान से सागौन की लकड़ी के यातायात पास के लिए 6,000 रुपये की रिश्वत मांगने वाले वनपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना से परतवाडा वन परिक्षेत्र में हड़कंप मच गया है। कांडली (अचलपुर) के वनपाल अभय भीमसेन चंदेल (50) ने रिश्वत मांगने की बात ट्रैप में सामने आई थी। फिलहाल आरोपी वनपाल फरार है और एसीबी के अधिकारी उसकी तलाश में हैं।
शिकायतकर्ता किसान के म्हसोना (अचलपुर) स्थित आठ एकड़ के खेत में 125 सागौन के पेड़ थे। इनमें से 50 पेड़ों को काटने के लिए उन्होंने 24 फ़रवरी, 2025 को अपने बेटे के नाम से परतवाड़ा वन परिक्षेत्र कार्यालय में आवेदन दिया था। नियमानुसार अनुमति मिलने के बावजूद वनरक्षक अभय चंदेल ने शुरुआत में यातायात पास के लिए 11 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जिसकी शिकायत एसीबी में की गई थी।
शिकायत के बाद अमरावती एसीबी ने बिछाया जाल
शिकायत के बाद अमरावती एसीबी ने 1 अगस्त, 2025 को पंच के समक्ष सत्यापन किया, तो यह स्पष्ट हो गया कि चंदेल ने समझौता करके 6,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया, लेकिन चंदेल को शक हो गया और उसने पैसे लेने से इनकार कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर EOW की बड़ी कार्रवाई: बिजली कंपनी के दो अफसर 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठेकेदार से मांगी थी घूस
समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, चंद्रपुर के जीवने परिवार में पसरा मातम
CBI Raid: मोदी सरकार की सोलर योजना पर भ्रष्टाचार का दाग, PNB मैनेजर 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
अमरावती में प्रदर्शन; SC उपवर्गीकरण वापस लेने की मांग को लेकर निकला मोर्चा, कृति समिती ने DM को सौंपा ज्ञापन
ये भी पढ़ें : विधायक संग्राम जगताप के भड़काऊ बयान पर विवाद, अकोला न्यायालय में दर्ज हुआ आपराधिक मामला
हालांकि उसे सीधे तौर पर पकड़ना संभव नहीं था, फिर भी रिश्वत की मांग साबित होने पर 7 नवंबर को परतवाडा थाने में मामला दर्ज किया गया। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बापू बांगर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक नीलिमा सातव, वैभव जयले, आशीष जांभले और गोवर्धन नाईक ने की।
