Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती संभाग में जीएसटी संग्रह 1416 करोड़ के पार; अकोला जिला अव्वल, खामगांव ने मारी बाजी

  • Author By manoj choubey | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 02, 2026 | 06:19 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati GST News: अमरावती संभाग में वित्तीय वर्ष 202526 के फरवरी माह तक कुल 1416.11 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह दर्ज किया गया है। यह आंकड़ा पिछले वित्तीय वर्ष 202425 के इसी अवधि के लगभग बराबर है, जब 1416.37 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ था। कर विभाग के अनुसार, टैक्स दरों में कमी और कुछ प्रमुख क्षेत्रों में मंदी के बावजूद करदाताओं की संख्या में वृद्धि के कारण कुल राजस्व संतुलित बना रहा।

संभाग के पांच जिलोंअकोला, अमरावती, खामगांव, वाशिम और यवतमालमें यह संग्रह दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि पूरे वित्तीय वर्ष 202425 में संभाग ने 1523.27 करोड़ के लक्ष्य को पार करते हुए 1573.75 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह किया था। कर संग्रह में अकोला जिला पहले स्थान पर रहा, जबकि खामगांव दूसरे स्थान पर रहा। अकोला जीएसटी कार्यालय ने उपआयुक्त अर्चना चव्हाण के नेतृत्व में प्रभावी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया, जिसकी उच्च स्तर पर सराहना भी की गई।

संभाग में जीएसटी करदाताओं की संख्या बढ़कर 46,068 हो गई है, जो पिछले वर्ष 41,646 थी। यानी करीब 4,400 नए करदाता जुड़े हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह वृद्धि भविष्य में राजस्व बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती है। अकोला जिले में सबसे अधिक जीएसटी संग्रह कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से हुआ है। कपास को 8214 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिलने से राजस्व में बढ़ोतरी हुई है। मार्च 2026 तक इस संस्था से लगभग 360 करोड़ रुपये के योगदान की उम्मीद जताई गई है।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में ढोंगी बाबाओं का आतंक, 1500 से अधिक घटनाएं दर्ज, 1806 आरोपी सक्रिय; ‘अंनिस’ ने खोली पोल

Mumbai में चौंकाने वाला मामला: 12 साल की बच्ची के पेट में था बालों का गुच्छा, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान

राकांपा में बड़ा बदलाव; सुनेत्रा पवार ने चुनी नई टीम, जय पवार को संगठन में मिली पहली बड़ी जिम्मेदारी

यवतमाल: ढाणकी क्षेत्र में हल्दी की खुदाई ने पकड़ी रफ्तार; अच्छी पैदावार से किसानों और मजदूरों के खिले चेहरे

छोटी और मध्यम श्रेणी की कारों पर जीएसटी दर 28 से घटाकर 18 किए जाने से इस क्षेत्र से राजस्व कम हुआ है। वहीं सोयाबीन के दाम अपेक्षित स्तर तक न बढ़ने से उसके व्यापार से भी कर संग्रह प्रभावित हुआ है। फोटो जीएसटी फाईलव्हाट संग्रह ने भी लक्ष्य पार कियावित्तीय वर्ष 202425 में संभाग में वैट के तहत 172 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ, जो निर्धारित 167 करोड़ रुपये के लक्ष्य से 5 करोड़ अधिक है।

कोटअच्छा प्रतिसाद मिला जीएसटी बकाया वसूली के लिए लागू अभय योजना को अच्छा प्रतिसाद मिला है। कुल 504 आवेदनों के जरिए 14.74 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। अंतिम तिमाही में राजस्व बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास जारी हैं। संजय पोखरकर, सहआयुक्तजिलावार जीएसटी संग्रह फरवरी तक, करोड़ रुपये मेंअकोला 512.66 अमरावती 323.96 खामगांव 246.72 वाशिम 86.85 यवतमाल 245.92 कुल 1416.11 करोड़ रुपयेजिलावार करदाता संख्या 202526अकोला 8,979 अमरावती 13,901 खामगांव 9,037 वाशिम 4,058 यवतमाल 9,353 कुल 46,068 करदाता

जिला जीएसटी संग्रह (₹ करोड़) करदाता संख्या
अकोला 512.66 8,979
अमरावती 323.96 13,901
खामगांव 246.72 9,037
यवतमाल 245.92 9,353
वाशिम 86.85 4,058
कुल 1416.11 46,068

Amravati division gst collection 2025 26 akola tops khamgaon second

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 02, 2026 | 06:00 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • GST
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.