अमरावती में जमीन हड़पने का बड़ा मामला, बुजुर्ग किसान से लाखों की धोखाधड़ी, 6 पर एफआईआर
Farmer Land Fraud: अमरावती के भातकुली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग और अशिक्षित किसान को बैंक अधिकारी बनकर झांसा देने और उसकी जमीन अपने नाम कराने के मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Land Fraud (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Bhatkuli Police: भातकुली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग और अशिक्षित किसान की मजबूरी का फायदा उठाकर उसकी जमीन अपने नाम कराने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 6 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। भातकुली तहसील के गणोरी निवासी नंदकिशोर रामप्रसाद शर्मा 70 ने शिकायत दर्ज कराई थी।
ये भी पढ़े: Kanjurmarg Dumping Ground की दुर्गंध पर बॉम्बे हाईकोर्ट की नाराजगी, कहा- मानकों का सख्ती से हो पालन
जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपियों ने नंदकिशोर शर्मा के बुढ़ापे और उनके अशिक्षित होने का गलत फायदा उठाया। आरोपियों ने खुद को बैंक का अधिकारी और कर्मचारी बताया और किसान को विश्वास में लिया। इसके बाद अपने आर्थिक फायदे के लिए आरोपियों ने छलकपट से पीड़ित किसान की खेती अपने नाम करवा कर उनके साथ बड़ी धोखाधड़ी की।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल: बरसात में संक्रामक रोगों से बचाव की अपील, स्वास्थ्य अधिकारी ने नागरिकों को दी सावधानी बरतने की सलाह
मीरारोड को मिली नई धार्मिक पहचान, जरीमरी झील पर स्थापित हुई 51 फीट ऊंची भगवान विट्ठल की प्रतिमा
Bihar Crime: दरभंगा में इमामबाड़े के पास लाइट तोड़ने पर विवाद, SI को गोली लगने के बाद आरोपी की भीड़ ने की हत्या
विधानसभा में गूंजा खाद्य मिलावट का मुद्दा, सुधीर मुनगंटीवार ने FDA में रिक्त पद भरने की उठाई मांग
बुजुर्ग किसान से लाखों की धोखाधड़ी
नंदकिशोर शर्मा की शिकायत की शिकायत अर्जी पर प्रारंभिक जांच करने और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन के बाद पुलिस ने अशोक राधेश्याम जोशी 62, श्रीनिवास राजेंद्र जोशी दोनों बडनेरा निवासी, सारा सिंह मनोहर सिंह चव्हाण अमरावती, वराह राजेंद्र जोशी बडनेरा, संतोष मिश्रा बडनेरा व अनिल चौधरी बडनेरा के खिलाफ ममला दर्ज किया है। यह पूरा मामला 5 सितंबर 2025 से 25 जून 2026 के बीच का बताया जा रहा है। भातकुली पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
