कोराडी विद्युत प्रकल्प में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, CSR व गांव विकास को लेकर अहम बैठक

Nagpur Koradi Power Plant: कोराडी विद्युत प्रकल्प में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने के निर्देश सांसद बर्वे ने दिए। बैठक में CSR, गांव विकास व ठेका कर्मियों के मुद्दों पर चर्चा हुई।
Priority for Local Youth in Employment at Koradi Power Plant: Key Meeting Held Regarding CSR and Village Development
श्यामकुमार बर्वे, महानिर्मिति बैठक, (सोर्स: नवभारत फाईल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Koradi Power Plant Local Youth Employment: नागपुर महानिर्मिति कोराडी विद्युत प्रकल्प में स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर में प्राथमिकता देने का निर्देश सांसद श्यामकुमार बर्वे ने दिया। उन्होंने पूर्व मंत्री सुनील केदार की उपस्थिति में प्रकल्प के मुख्य अभियंता व अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में महिला बचत गटों को प्रोत्साहन देने, ठेका कर्मचारियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, सीएसआर निधि के माध्यम से प्रकल्प प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और विकास कार्यों के लिए निधि का प्रभावी उपयोग करने, साथ ही महानिर्मिति द्वारा ग्राम पंचायतों के पास लंबित कर, सुरक्षा तथा अन्य विभिन्न विषयों पर विस्तृत चचर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि कोराडी क्षेत्र में बड़ा ऊर्जा प्रकल्प संचालित होने के कारण स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसरों में प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है। स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए महानिर्मिति द्वारा सकारात्मक नीति अपनाने के निर्देश उन्होंने दिये।

जलस्रोतों के संरक्षण पर दें ध्यान

बर्वे ने पानी के उपयोग प्रबंधन, रिसाइक्लिंग और जल संरक्षण के लिए प्रभावी उपाय योजनाएं लागू करने पर जोर दिया। औद्योगिक उपयोग के पानी का पुनः उपयोग बढ़ाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ क्षेत्र के जलस्रोतों के संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया।

दलित चस्तियों में आवश्यक सुधार कार्य करने, बौद्ध विहारों के निर्माण कार्य पूर्ण करने तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में भी निर्देश दिए, महादुला नगर पंचायत अंतर्गत लंबित विकास कार्यों को तत्काल पूरा कर नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। बैठक के दौरान क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com