Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्रेडिट कार्ड एक्टिवेशन के नाम पर 1.77 लाख की साइबर ठगी, अमरावती में मामला दर्ज

Credit Card Fraud: अमरावती के तपोवन में प्रवीण हाडेकर से क्रेडिट कार्ड एक्टिवेशन के नाम पर 1.77 लाख रुपये की ठगी हुई। शातिर ठग ने कार्ड ब्लॉक होने का डर दिखाकर दो बार OTP लिया और पैसे उड़ाए।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 19, 2026 | 12:37 PM

ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)

Follow Us
Follow Us:

 

Amravati Online Banking Fraud Case: अमरावती जिले के गाडगेनगर थाना क्षेत्र के तपोवन परिसर में एक नागरिक के साथ क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के बहाने 1 लाख 77 हजार 774 रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्रवीण परसरामजी हाडेकर (साईकृष्ण अपार्टमेंट, तपोवन) की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

कार्ड एक्टिवेट नहीं किया तो कैंसिल हो जाएगा

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता प्रवीण हाडेकर ने कुछ दिनों पहले एक क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। कार्ड मिलने के 4-5 दिनों बाद उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले अज्ञात आरोपी ने पूछा, सर आपका क्रेडिट कार्ड आया क्या? जब प्रवीण ने हां कहा, तो आरोपी ने कहा कि इसे तुरंत एक्टिवेट करवा लीजिए।

सम्बंधित ख़बरें

ऑपरेशन टाइगर का फाइनल काउंटडाउन! आज महाराष्ट्र की राजनीति में होगा बड़ा धमाका? 6 बागी सांसद लेंगे ये फैसला

ठाणे में स्कूल बस चालकों पर सख्ती, शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवर पर केस दर्ज

गड़चिरोली नप उपचुनाव में 75% मतदान, कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर

चंद्रपुर मनपा में बड़ा खुलासा, नाला सफाई ठेका रद्द, फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि

प्रवीण ने जब कहा कि वे इसे बाद में एक्टिवेट करेंगे, तो आरोपी ने उन्हें डराते – हुए कहा, अगर आपने अभी कार्ड एक्टिवेट नहीं किया तो आपका कार्ड कैंसिल हो जाएगा। कार्ड कैंसिल होने के डर से शिकायतकर्ता ऑनलाइन एक्टिवेशन के लिए तैयार हो गए।

ओटीपी लेते ही खातों से साफ हुए रुपये

इसके बाद शातिर ठग ने प्रवीण को उनके क्रेडिट कार्ड के आखिरी चार अंक बताए, जिससे शिकायतकर्ता को उस पर भरोसा हो गया। इसके बाद आरोपी ने प्रवीण के मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा। जैसे ही प्रवीण ने वह ओटीपी आरोपी को बताया, उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 39 हजार 898 और 18 हजार 081 रुपए ऐसे कुल 57 हजार 979 रुपए कटने का मैसेज आ गया।

यह भी पढ़ें:- नागपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कपिलनगर पुलिस ने 121 ग्राम MD के साथ युवक को दबोचा, सप्लायर फरार

इसके तुरंत बाद आरोपी ने दोबारा फोन किया और एक और ओटीपी भेजा। प्रवीण द्वारा वह ओटीपी बताते ही उनके दूसरे बैंक खाते से 89 हजार 79 ट्रांसफर हो गए। इस तरह अज्ञात ठग ने दोनों खातों से कुल 1 लाख 77 हजार 774 रूपए उड़ा लिए। खुद साथ हुई इस बड़ी धोखाधड़ी का अहसास होने के बाद प्रवीण हाडेकर ने गाडगेनगर थाने में शिकायत दी। अमरावती पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ मामला दर्ज किया। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

Amravati cyber fraud credit card activation otp scam gadgenagar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 12:37 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.