- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Crime Branch Arrests Wire Thief Stolen Copper Seized News
अमरावती: निर्माणाधीन घरों से वायर चोरी करने वाला गिरफ्तार, हजारों का माल जब्त
अमरावती में निर्माणाधिन घरों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया, हजार का माल जब्त।

Amravati Crime News: अमरावती में अपराध शाखा ने निर्माणाधीन मकानों से इलेक्ट्रिक वायर और केबल चोरी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हजारों रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया है।
पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर गुलजार नगर निवासी शेख अझरुद्दीन शेख कमरुद्दीन को हिरासत में लिया गया। जांच में सामने आया कि वह निर्माणाधीन इमारतों से वायरिंग सामग्री चोरी कर तारों को जलाकर उसमें से तांबा निकालकर बेचता था।
सख्त पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों जहीर खान उर्फ राजा नाडा और शेख अबरार उर्फ येडा शेख मुक्तार के साथ मिलकर शहर के तीन स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। चोरी किया गया तांबा जवाहर गेट स्थित एक स्क्रैप दुकान में बेचा गया था, जहां से पुलिस ने तांबा जब्त किया है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती: कर्जमाफी की खुशी में किसानों का अनूठा सम्मान, लड्डू और बीज से ‘तुला’ कर मनाया गया जीत का जश्न
अशोक खरात के बाद एक और ढोंगी बाबा की शर्मनाक करतूत, खुद को ‘महादेव’ बताकर पालघर की महिला से किया दुष्कर्म
सांगली में पिता बना जल्लाद: चोरी के शक में बेटियों को रात भर उल्टा लटकाया, 10 साल की मासूम की मौत
बिहार में हैवानियत की हदें पार! सनकी चाचा ने कटर से रेत दिया 3 मासूमों का गला, चीखें दबाने के लिए बजाया स्पीकर
आरोपी ने खोलापुरी गेट थाना क्षेत्र में हुई तीन चोरियों की भी कबूली दी है। इसके अलावा गाडगेनगर और नांदगांवपेठ थाना क्षेत्रों में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, उपायुक्त गणेश शिंदे व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराध शाखा की टीम द्वारा की गई।
Amravati crime branch arrests wire thief stolen copper seized news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अंबरनाथ में स्कूलों के पास सिगरेट-गुटखा बेचने वालों की अब खैर नहीं, नगर परिषद ने शुरू किया बड़ा ‘सफाई’ अभियान
Mar 27, 2026 | 05:17 PMड्यूटी पर सिक्योरिटी गार्ड ने गाया नुसरत फतेह अली खान का गाना, लोग बोले- ‘छुपा हुआ टैलेंट’
Mar 27, 2026 | 05:11 PMचलती ट्रेन के गिरा यात्री, चक्के में जाने से पहले बोरीवली के प्लेटफार्म पर खड़े रेलवे स्टाफ ने बचाई जान
Mar 27, 2026 | 05:05 PMUS-चीन में छिड़ेगा नया ‘वॉर’? ईरानी सेना को गुप्त तकनीक देने पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, एशिया में बढ़ा तनाव
Mar 27, 2026 | 05:02 PMPetrol-Diesel Price Cut: CM फडणवीस ने बताया क्यों जरूरी था एक्साइज ड्यूटी में कटौती का फैसला; जानें पूरी डिटेल
Mar 27, 2026 | 05:02 PMअब नहीं दिखेगा हर किसी को आपका WhatsApp Status, नया फीचर देगा पूरा कंट्रोल
Mar 27, 2026 | 04:58 PMकॉलेज, यूनिवर्सिटी और इंस्टिट्यूट में क्या है असली अंतर? एडमिशन से पहले जरूर जानें ये खास बातें
Mar 27, 2026 | 04:57 PMवीडियो गैलरी

जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM
जयपुर में विदेशी महिला से सरेआम बदसलूकी! सेल्फी के बहाने दरिंदगी की हदें पार, वीडियो देख खौल जाएगा खून
Mar 26, 2026 | 10:00 PM
बिहू से पहले असम की महिलाओं की चांदी, खातों में पहुंचे ₹9000; क्या 2026 के चुनावी नतीजे पलटेगी यह स्कीम?
Mar 26, 2026 | 09:51 PM
संसद में गूंजी इकरा हसन की दहाड़! विदेश नीति पर उठाए सवाल, खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी को ललकारा
Mar 26, 2026 | 02:04 PM














