हरित और स्वच्छ शहर की मिसाल, अमरावती बना देश का नंबर-1 शहर!
जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में अमरावती शहर ने बाजी मार ली है। देशभर के सभी शहरों में अमरावती ने पहला पुरस्कार हासिल किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अमरावती न्यूज (सौ. सोशल मीडिया )
Amravati News In Hindi: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में अमरावती शहर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर के सभी शहरों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के हस्ते नई दिल्ली में आयोजित समारोह में मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक ने 75 लाख के रुप में पुरस्कार स्वीकारा।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित सर्वेक्षण में विभिन्न मानदंडों के आधार पर वायु गुणवत्ता, नागरिक भागीदारी, स्थायी समाधान और प्रशासन की भूमिका का आकलन किया जाता है।
मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक ने कहा कि शहर के लिए गौरव की बात है कि अमरावती ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में देश में प्रथम पुरस्कार जीता है। यह न केवल नगर निगम की, बल्कि अमरावती के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक उपलब्धि है। इस सफलता में स्वच्छता विभाग के कर्मचारियों, इंजीनियरों, पर्यावरण विशेषज्ञों और आम नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हमारे शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए हमने जो विभिन्न पहल की हैं,जैसे धूल नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, हरित क्षेत्रों में वृद्धि और जन जागरूकता अभियान के सकारात्मक परिणाम आज हम सभी के सामने हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वसई-विरार में बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए विशेष अभियान, 31 जुलाई तक चलेगी मुहिम
Father’s Day Special: पापा को स्पेशल फील कराने के लिए पैसे नहीं, इन तरीकों से जीत सकते हैं उनका दिल
अमरावती विधान परिषद चुनाव में 94.68% मतदान, 451 में से 427 मतदाताओं ने किया वोट
गोंदिया में 2 साल की मादा तेंदुआ कैद, स्कूल परिसर में दिखने से मची दहशत
ये भी पढ़ें :- अमरावती में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! 4,500 नकली जन्म प्रमाणपत्र का पर्दाफाश
पुरस्कार को बताया प्रेरणादायक
आयुक्त ने कहा कि यह पुरस्कार हमारे लिए और भी प्रेरणादायक है, और भविष्य में और अधिक पर्यावरण-अनुकूल नीतियों को लागू करने का संकल्प है। उन्होंने ने अमरावती को देश का एक ‘हरित और स्वच्छ शहर’ बनाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त कि। आयुक्त ने इस उपलब्धि के लिए अमरावती के प्रत्येक नागरिक, अपने सहयोगियों और सभी हितधारकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
