Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Amravati News: अमरावती में जब्त हेलमेट की गुणवत्ता जांच पूरी, रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी जाएगी

Amravati Substandard Helmets: अमरावती के शीतल लॉज से जब्त 3,442 संदिग्ध हेलमेट की भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने जांच पूरी कर ली है। जांच रिपोर्ट दो से तीन दिनों में कोर्ट में पेश की जाएगी।

  • Author By Anuj Sahu | published By आंचल लोखंडे |
Updated On: Aug 02, 2026 | 08:33 PM

हेलमेट जब्ती-फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati BIS Investigation: अमरावती शहर के रेलवे स्टेशन चौक स्थित शीतल लॉज में 29 जुलाई की रात परिवहन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3,442 संदिग्ध हेलमेट जब्त किए थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां मानकों के विपरीत और घटिया किस्म के हेलमेट का अवैध रूप से भंडारण कर खरीद-बिक्री की जा रही है, जिसके आधार पर यह संयुक्त छापेमारी की गई थी।

जिसके बाद हेलमेट की जांच के लिए बीआईएस का दल अमरावती शहर पहुंचा। उन्होंने जब्त हेलमेट की जांच की। जिसकी जांच रिपोर्ट दो से तीन दिन के बाद कोर्ट में पेश की जाएंगी, ऐसी जानकारी सिटी कोतवाली थाने के पुलिस निरीक्षक रोशन सिरसाठ ने दी।

3,442 हेलमेट जब्ती मामले में BIS की जांच पूरी

उल्लेखनीय है कि अमरावती शहर में पुलिस प्रशासन की ओर से हेलमेट सख्ती लागू करने के बाद शहर में बडे पैमाने पर हेलमेट की बिक्री शुरु हुई थी। फुटपाथ और अन्य स्थानों पर हेलमेट बिक्री की दुकानें सज गई थी। इसमें निकृष्ट दर्जे के हेलमेट बिक्री होने की शिकायतें पुलिस विभाग को मिली थी।

सम्बंधित ख़बरें

आषाढी वारी में लालपरी की बल्ले-बल्ले! एसटी महामंडल को हुई करोड़ों की कमाई, मंत्री सरनाईक ने बताया अमाउंट

Friendship Day पर सुहाने मौसम ने बढ़ाई रौनक, नासिक में त्र्यंबकेश्वर से इगतपुरी तक पर्यटन स्थल गुलज़ार

फ़ास्ट ट्रैक पर विरार-डहाणू चौपदरीकरण प्रोजेक्ट, नया स्टेशन और 8000 वर्गमीटर एलीवेटेड डेक तेजी से तैयार

संभाजीनगर के मिटमिटा सफारी पार्क: 100 एकड़ में पशुओं के लिए तैयार हो रहा प्राकृतिक आवास, टेंडर प्रक्रिया शुरू

कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट

गोपनीय जानकारी के आधार पर 29 जुलाई को शितल लॉज पर पुलिस विभाग और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से छापा मारा। जहां से करीब 3 हजार 442 हेलमेट जब्त किए थे। जब्त हेलमेटों की गुणवत्ता की जांच भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा जानी थी। 31 जुलाई को बीआईएस की टीम शहर पहुंची।

ये भी पढ़े: कल सबकी माफी मंजूर की आज के वीडियो में खुद माफी मांगें पीएम मोदी, अभिजीत दीपके ने लगाए गंभीर आरोप

जिन्होंने सिटी कोतवाली थाने में जब्त किए हुए हेलमेटो की जांच की। और नागपुर के रवाना हो गए। यह हेलमेट की गुणवत्ता अच्छी थी या निकृष्ट अभी भी यह सवाल बना हुआ है। आगे इस मामले में क्या सामने आता है, यह देखना होगा।

टीम ने की जांच

सिटी कोतवाली थाना पीआई रोशन सिरसाठ ने कहा कि बीआईएस का दल शहर में आया था। उन्होंने जब्त हेलमेट की जांच की। दो से तीन दिन के बाद जांच की रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने की बात बताई है।

Amravati bis report seized 3442 helmets sheetal lodge

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 07:25 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Court
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.