अमरावती वालों का इंतजार खत्म! बेलोरा एयरपोर्ट पर अब रात में भी उतरेंगे विमान, इसी महीने शुरू होगी सेवा
Belora Airport Amravati: अमरावती के बेलोरा विमानतल पर अप्रैल अंत तक शुरू होगी नाइट लैंडिंग सुविधा। मुंबई के लिए बढ़ेगी कनेक्टिविटी, एयरपोर्ट अथॉरिटी से लाइसेंस मिलना बाकी।
- Written By: प्रिया जैस
बेलोरा विमानतल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Belora Airport Amravati Night Landing: अमरावती शहरवासियों के लिए बहुप्रतीक्षित खुशखबरी सामने आई है। बेलोरा विमानतल (Belora Airport) से इस माह के अंतिम सप्ताह तक नाइट लैंडिंग और टेकऑफ की सुविधा शुरू होने की संभावना दिखाई पड़ रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से मिले संकेतों के अनुसार, तकनीकी मंजूरी मिलते ही विमानतल से पूर्ण क्षमता के साथ नाइट लैंडिंग व टेकऑफ का संचालन के लिए तैयार हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2025 में यहां सीमित स्तर पर विमान सेवा शुरू की गई थी। अब अप्रैल 2026 के अंत तक इसे पूर्ण रूप से विकसित कर नाइट लैंडिंग व टेकऑफ के लिए सक्षम बनाया जा रहा है। इसके लिए रनवे पर अत्याधुनिक लाइटिंग सिस्टम, रेडियो नेविगेशन और सिग्नल टावर से संबंधित सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए गए हैं।
जल्द मिलेगा आधिकारिक लाइसेंस
एयरपोर्ट पर रनवे का मजबूतीकरण, टैक्सी-वे और एप्रन (विमान पार्किंग क्षेत्र) का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुका है। साथ ही सुरक्षा दीवार और अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं भी तैयार हैं। फिलहाल एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों की अंतिम जांच की जा रही है। जांच पूरी होते ही विमानतल को आधिकारिक लाइसेंस प्रदान किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
छात्रों की सेहत से खिलवाड़! धारणी के आदिवासी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग, मची अफरा-तफरी
अमरावती विश्वविद्यालय की छात्रों को सलाह: प्रतिबंधित 29 कॉलेजों में न लें एडमिशन, विवि नहीं देगा मान्यता!
अमरावती में दुष्कर्म व प्रताड़ना के बाद युवती की मौत, आरोपी पर पॉक्सो सहित मामला दर्ज
Amravati News: अमरावती में साइबर अपराध पर कार्रवाई, ठगी की रकम लेने के आरोप में युवक पर केस
- अप्रैल अंत तक नाइट टेकऑफ-लैंडिंग की तैयारी पूरी
- बेलोरा एयरपोर्ट तकनीकी मंजूरी के अंतिम चरण में
- अत्याधुनिक लाइटिंग सिस्टम से लैस हुआ रनवे
- रनवे, टैक्सी-वे और एप्रन का काम पूरा
- अमरावती का हवाई सपना होने जा रहा साकार
यह भी पढ़ें – पटरी के पास 500 करोड़ का खनन, यवतमाल में पहाड़ों को खोदकर बेची गई सरकारी रॉयल्टी, अफसरों पर गिरेगी गाज!
व्यापार, उद्योग और पर्यटन को भी बढ़ावा
नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने के बाद अमरावती से मुंबई सहित अन्य प्रमुख शहरों के लिए नियमित उड़ानें शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसके कारण शहर व जिलावासियों का रात में उड़ान भरने का सपना भी पूरा होता दिखाई दे रहा है। इससे यात्रियों को दिनभर का काम निपटाकर रात में वापस लौटने की सुविधा मिलेगी।
इस परियोजना के शुरू होने से अमरावती की देश के बड़े शहरों से कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे व्यापार, उद्योग और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। लंबे समय से प्रतीक्षित यह सुविधा अब साकार होने के करीब है, जिससे अमरावतीवासियों का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है।
