Amravati News: स्थायी समिति व 8 स्वीकृत सदस्यों का चयन, मनपा की पहली सर्वसाधारण सभा संपन्न
Amravati Standing Committee Members: अमरावती मनपा की पहली सर्वसाधारण सभा में आठ स्वीकृत सदस्यों और स्थायी समिति के 16 सदस्यों के नाम घोषित किए गए, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई।
- Written By: आंचल लोखंडे
Amravati Municipal Corporation (सोर्सः सोशल मीडिया)
Amravati Municipal Corporation: मनपा की पहली सर्वसाधारण सभा शुक्रवार को संपन्न हुई। इसमें प्रतीक्षित आठ स्वीकृत सदस्यों तथा स्थायी समिति के लिए 16 सदस्यों के नामों की घोषणा की गई। सभा की अध्यक्षता महापौर श्रीचंद तेजवानी ने की। इस अवसर पर उपमहापौर सचिन भेंडे और आयुक्त सौम्या चांडक मौजूद थे।
स्वीकृत सदस्यों में भाजपा के 2, कांग्रेस के 2 तथा राकां, शिवसेना और एमआईएम के 1-1 सदस्य को मौका मिला। वहीं स्थायी समिति के 16 सदस्यों में भाजपा के 5, कांग्रेस के 3, युवा स्वाभिमान के 3, राकां के 2, एमआईएम के 2 तथा शिवसेना गुट के 1 सदस्य को शामिल किया गया। सदन में सदस्य संख्या के आधार पर विभिन्न दलों के सदस्यों का चयन किया गया।
ये नाम है शामिल
मनपा सभागार में सुबह 11 बजे सभा की शुरुआत हुई। सबसे पहले स्वीकृत सदस्यों की प्रक्रिया पूरी की गई। भाजपा की ओर से एड. प्रशांत देशपांडे और पदाधिकारी संजय तिरथकर, कांग्रेस की ओर से पूर्व महापौर मिलिंद चिमोटे तथा अनिल अग्रवाल, शिवसेना गुट से पूर्व पार्षद दिनेश बूब, युवा स्वाभिमान पार्टी से संजय हिंगासपुरे, राकां से भोजराज काले तथा एमआईएम से सैय्यद मुनज्जर अली के नामों की घोषणा की गई। इन सभी को महापौर और आयुक्त के हाथों प्रमाणपत्र सौंपे गए। स्वीकृत सदस्य और स्थायी समिति के सदस्यों की घोषणा के बाद समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में गर्मियों में आग की 200 से अधिक घटनाएं: अग्निशमन विभाग की कमी
अंजनगांव सुर्जी में 2 एकड़ में 10 क्विंटल मूंग का उत्पादन, युवा किसान दर्शन बर्हाणपुरे का प्रयोग सफल
अमरावती में गोवंश तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 55 गोवंश बरामद, 300 किलो गोमांस जब्त
संत रुपलालजी महाराज स्मारक के 80 करोड़ प्रस्ताव पर विवाद गहराया, मांग पर अड़ा बारी महासंघ
ये भी पढ़े: फडणवीस की चेतावनी के बाद BJP नेता को बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगी 2 करोड़ की रंगदारी
स्थायी समिति के 16 सदस्य
स्थायी समिति के लिए घोषित 16 सदस्यों में भाजपा की ओर से मिलिंद बांबल, पद्मजा कौंडण्य, पंचफूला चव्हाण, स्मिता सूर्यवंशी और विनोद तनवाईस को शामिल किया गया। कांग्रेस से ललिता रतावा, प्रशांत महल्ले और असमा फिरोज खान, युवा स्वाभिमान की ओर से प्रशांत वानखडे, प्रियंका पाटने और दीपक साहू, राकां (अजीत पवार गुट) से अविनाश मार्डीकर और मिनल सवई, एमआईएम से सलाउद्दीन इकरामोद्दीन तथा नाजीम खान करीम खान और शिवसेना गुट से मंजूषा जाधव के नामों की घोषणा की गई। अब इन 16 सदस्यों द्वारा आगामी सर्वसाधारण सभा में सभापति का चुनाव किया जाएगा।
