C-गेट तलाशी के दौरान कैदी हुआ आक्रामक, फ्रेजरपुरा पुलिस ने दर्ज की FIR, जेल सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
Amravati: अमरावती मध्यवर्ती कारागृह में तलाशी के दौरान आजीवन कारावास काट रहा कैदी पुलिसकर्मी से भिड़ गया व स्टूल से हमला करने की कोशिश की। शिकायत पर फ्रेजरपुरा पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।
- Written By: अंकिता पटेल
(सोर्स: सोशल मीडिया)
Amravati Hindi News: अमरावती मध्यवर्ती कारागृह में कैदियों की तलाशी लेते समय एक कैदी ने पुलिसकर्मी से तलाशी न लेने की बात कहते हुए गालीगलौज की और स्टूल मारने का प्रयास किया। लेकिन पुलिसकर्मी ने यह स्टूल हाथ से रोका।
पुलिसकर्मी शेख रऊफ शेख याकूब (मध्यवर्ती कारागृह, अमरावती) की शिकायत पर फ्रेजरपुरा पुलिस ने कैदी अजय सकरू राठोड़ (मांजरखेडा, चांदूर रेलवे, अमरावती) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हत्या मामले में काट रहा आजीवन कारावास : सूत्रों के अनुसार आरोपी अजय सकरू राठोड़ हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा अमरावती मध्यवर्ती कारागार में काट रहा है। जेल में कार्यरत शेख रऊफ शेख याकूब की कैदियों की तलाशी लेने की ड्यूटी लगी थी।
सम्बंधित ख़बरें
शिंदे सेना में बगावत की आहट: निधि वितरण को लेकर असंतोष, क्या भाजपा की ओर बढ़ रहे शिंदे के सिपाही?
शकुंतला रेलवे ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, डीपीआर रेलवे बोर्ड को सौंपा गया
अमरावती शहर लाईफ लाईन के रात को रूक सकते है पहिए! नींद से जागी मनपा, होगी बैठक
NEET पेपर लीक पर बच्चू कडू का बड़ा बयान, दोषियों को कठोर सजा की मांग
इसके अनुसार अमलदार कैदियों को सी गेट पर ले जाकर तलाशी ले रहे थे। अन्य ओपन कारागृह के कैदियों की तरह शिक्षाबंदी के आरोपी अजय सकरू राठोड़ को तलाशी लेने के लिए बुलाया गया।
तलाशी देने से इंकार
आरोपी ने तलाशी देने से इंकार किया, दो माह के बाद छूटने वाला हूं, तब तुम्हें बाहर देख लेता हूं, मेरे पीछे मत पड़ो। इसके बाद उसने अपने पास रखा लकड़ी का स्टूल उठाकर शेख रऊफ को मारने का प्रयास किया, लेकिन शेख रऊफ ने यह स्टूल हाथ से रोका।
यह भी पढ़ें:- ई-केवाईसी बना सबसे बड़ा अवरोध, पीएम किसान योजना से अमरावती के 3,224 किसान बाहर
हमले से उसके हाथ को चोट पहुंची। घटना के बाद मामले की शिकायत शुरू कर दी है। फेजरपुरा थाने में दी गई। पुलिस ने अजय राठौड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।
जेल की सुरक्षा पर सवाल
- अमरावती मध्यवर्ती कारागार में इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
- अभिवचन छुट्टी से लौटे एक कैदी के बैग से 500 ग्राम चरस बरामद हुई थी।
- एक कैदी ने फर्जी वैद्यकीय प्रमाणपत्र लगाकर छुट्टी लेने की कोशिश की, मामला उजागर होने पर शिकायत दर्ज हुई।
- कैदियों के पास 6 मोबाइल मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे, जिसके बाद अधिकारियों ने निरीक्षण किया था।
- कैदियों के 2 गुटों में मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं।
- 2 वर्ष पूर्व गेंद के माध्यम से जेल में गाजा पहुंचाने के कई मामले पकड़े गए थे।
- इन सभी प्रकरणों में फ्रेजरपुरा थाने में शिकायत दर्ज की गई है।
