अमरावती शहर लाईफ लाईन के रात को रूक सकते है पहिए! नींद से जागी मनपा, होगी बैठक
Amravati City Bus Service: अमरावती महानगरपालिका की ‘आपली बस’ सेवा पर संकट गहरा गया है। ठेकेदार की सेवा अवधि और आरटीओ परमिट 25 मई की रात समाप्त हो रहा है, जबकि मनपा अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाई है।
Amravati city bus service (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Apli Bus Amravati News: अमरावती शहर के लगभग बारह हजार यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचानेवाली मनपा की शहर बस सेवा के चक्के सोमवार रात 10.45 मिनट पर पूरी तरह से थम जाएंगे। आश्चर्य की बात यह है कि ठेकेदार अपनी सेवा की मियाद से पूरी तरह से अवगत है जबकि मनपा पूरी तरह अनभिज्ञ। मनपा की कुंभकर्णी नींद का खामियाजा शहर के लगभग 12 हजार विद्यार्थी सहित नागरिकों को भुगतना पड़ेगा।
ठेकेदार अनिच्छुक
शहर बस सेवा का अब तक संचालन कर रहे साहू टूर्स एण्ड ट्रैव्हल्स के ठेकेदार से इस संबंध में पूछने पर उन्होंने अपनी आगे की सेवा को जारी रखने पर अनिच्छा जताई। ठेकेदार ने बताया कि शहर बस सेवा शुरु से लेकर अब तक घाटे में चल रही है। महानगरपालिका प्रशासन को इस बात से अवगत कराने के बावजूद उनकी ओर से उन्हें अब तक कोई प्रतिसाद नहीं मिला है।
2006 में शुरु हुई थी बस सेवा
तत्कालीन मनपा आयुक्त कुंदन कौशिक की अगुवाई में लोककल्याणकारी सेवा इस शीर्षक के तहत शहर बस सेवा शुरु की गई थी। तब से आपली बस के नाम से संबोधित बस सेवा अबाधित चल रही थी। हालांकि बीच के कुछ समय में मनपा तथा ठेकेदारों के बीच इसी मुद्दे को लेकर खींचतान के बीच बस सेवा खंडित भी हुई थी। इन 20 वर्षों में अब तक चार ठेकेदार बदल चुके हैं। भले ही मनपा को बस सेवा से अल्प आय होती है, लेकिन इसका फायदा आमजनों को बहुत मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
शकुंतला रेलवे ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, डीपीआर रेलवे बोर्ड को सौंपा गया
भीषण गर्मी से अमरावती में उष्माघात के मरीज बढ़े, 46 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
कला में राजनीति बर्दाश्त नहीं, विजय पाटकर को नामांकन से रोकने पर यशोमती ठाकुर ने सरकार को घेरा
अमरावती में तड़ीपार अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
6 मार्गों पर दौड़ रही बस
शहर के प्रमुख 6 मार्गों पर आपसी बस दौड़ रही है। इस बस सेवा से लगभग रोजाना 12 हजार विद्यार्थी तथा नागरिक सफर कर अपने अपने गंतव्य की ओर रवाना होते हैं। जबकि महानगरपालिका ने 13 मार्ग निश्चित किए थे।
नींद से जागी महानगरपालिका
25 मई 2026 की रात 10.45 बजे विद्यमान ठेकेदार की हो रही खंडित सेवा से मनपा अब तक पूरी तरह से अनभिज्ञ थी। महानगरपालिका की सेवा के साथ सोमवार 25 मई की रात 10.45 बजे आरटीओ का परमिट खत्म हो रहा है. परमिट निकाल कर देना मनपा की जिम्मेदारी है। लेकिन हैरत की बात यह है कि मनपा ने अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। मनपा आयुक्त ने आननफानन में ठेकेदार से बातचीत करने की बात कही है।
6 लाख रुपये महीने का घाटा
मनपा 5.23 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से ठेकेदार से रॉयल्टी लेती है। ठेकेदार के मुताबिक मनपा लगभग 2.5 लाख रुपये महीने की रॉयल्टी लेती है जबकि ठेकेदार को हर महीने 6 लाख रुपये का घाटा सहन करना पड़ रहा है. हर महीने 15 से 20 हजार किलोमीटर शहर बस दौड़ती है।
किन मार्गों पर दौड़ रही बस
- मार्ग बस संख्या
- बडनेरा से नवसारी 8
- गोडे कॉलेज 4
- विश्वविद्यालय 6
- बिझीलैंड 2
- म्हाडा कॉलोनी 4
- बस स्थानक 8
बस की स्थिति
- 35 आसन क्षमता
- 12 बसेस
- 60 चालक
- 60 वाहक
- 6 चेकर
- 2 मेकॅनिक
रोजाना 12 हजार यात्री
साहू टूर्स एण्ड ट्रैव्हल्स के महेश साहू ने कहा कि मनपा बस सेवा में हर महीने लगभग 6 लाख का नुकसान हो रहा है। अगर मनपा रॉयल्टी में छूट तथा बस के रखरखाव में मदद कर सकती हैं, तो हमारी ओर से बस सेवा जारी रखने पर विचार किया जा सकता है।
मनपा आयुक्त वर्षा लड्ढा ने कहा कि निसंदेह आज महानगरपालिका बस सेवा के ठेकेदार की मियाद खत्म हो रहा है. बस सेवा को जारी रखने के लिए ठेकेदार को हमने बातचीत के लिए निमंत्रित किया है। जल्द ही इस दिशा में समाधान निकल जाएगा।
