सड़क हादसे के बाद अब मिलेगा 1.5 लाख तक मुफ्त इलाज, अमरावती में शुरू हुई पीएम राहत योजना
Amravati PM Relief Scheme News: अमरावती जिले में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए पीएम राहत योजना लागू कर दी गई है। इस योजना के तहत 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा।
Free Medical Treatment (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati Free Medical Treatment News: सड़क हादसों में घायल होने वाले नागरिकों को तत्काल और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम राहत योजना की शुरुआत की है। अमरावती जिले में इस योजना का अमल शुरू कर दिया गया है, जिसके तहत अब दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार मुफ्त मिलेगा।
हादसे में घायल को मिलेगा 1.5 लाख तक मुफ्त इलाजइस योजना का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के बाद के पहले एक घंटे गोल्डन ऑवर में घायल की जान बचाना है। अक्सर देखा जाता है कि पैसों की कमी या कागजी कार्रवाई के चलते इलाज में देरी हो जाती है, जिससे घायल की जान पर बन आती है। इसे देखते हुए सरकार ने प्रावधान किया है कि दुर्घटना की तारीख से अगले 7 दिनों तक घायल का डेढ़ लाख रुपये तक का उपचार बिना किसी शुल्क के किया जाएगा।
पहचान पत्र या दस्तावेजों की सक्ती नहीं
इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि लाभ लेने के लिए मरीज या उसके परिजनों पर किसी भी तरह के पहचान पत्र या दस्तावेजों की सक्ती नहीं की गई है। इलाज पर होने वाला पूरा खर्च मोटर वाहन दुर्घटना कोष के माध्यम से वहन किया जाएगा।अमरावती जिले में आयुष्मान भारत और महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना से जुड़े कुल 40 अस्पतालों में इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
अर्जुनी मोरगांव में जलापूर्ति योजना पर किसानों का अनशन जारी, पानी दर घटाने की मांग को लेकर किसान आक्रामक
आषाढ़ी वारी के लिए अहिल्यानगर प्रशासन अलर्ट, वारकरियों की सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन की बड़ी तैयारी
खामगांव में 28 हजार छात्रों को मिलेंगी मुफ्त पाठ्यपुस्तकें, नए शैक्षणिक सत्र से पहले शिक्षा विभाग की तैयारी
होटगी IT पार्क के लिए MIDC को मिलेगी 20 हेक्टेयर जमीन, सोलापुर में IT पार्क प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार
ये भी पढ़े: पुणे अस्पताल बम साजिश में बड़ा एक्शन, नागपुर से दबोचा गया फरार संदिग्ध, दुकान से मिला IED टाइमर का डिब्बा
अस्पताल प्रशासन, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय
योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए अस्पताल प्रशासन, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। जिला कलेक्टर आशिष येरेकर और जिला शल्य चिकित्सक डॉ। विनोद पवार ने जिले के नागरिकों से इस योजना का लाभ लेने और जागरूक रहने की अपील की है।
