महावितरण की गोग्रीन योजना सफल, अकोला के 61,000 से ज्यादा उपभोक्ता हुए डिजिटल
Akola Mahavitaran: अकोला में महावितरण की गोग्रीन योजना को अच्छा समर्थन मिल रहा है। 61 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने पेपरलेस बिजली बिल अपनाया है। 120 रुपये की छूट और डिजिटल बिलिंग की सुविधा मिल रही है।
Go Green (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Akola Go Green Scheme: बिजली उपभोक्ताओं को कागजी बिल उपलब्ध कराने में हर वर्ष होने वाले करोड़ों रुपये के खर्च और समय पर बिल नहीं मिलने की शिकायतों को देखते हुए महावितरण ने अकोला जिले में गोग्रीन योजना को गति दी है।
इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को पेपरलेस यानी डिजिटल बिजली बिल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। योजना को जिले में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। वर्तमान में जिले के लगभग साढ़े पांच लाख बिजली उपभोक्ताओं में से 61 हजार 59 उपभोक्ताओं ने गोग्रीन विकल्प अपनाया है, जिससे महावितरण के लाखों रुपये की बचत हो रही है।
हर साल ₹120 की बचत
महावितरण की इस पहल के तहत कागजी बिलों की जगह पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस तथा ईमेल के माध्यम से बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। उपभोक्ता एसएमएस में प्राप्त लिंक के जरिए घर बैठे ही बिल का भुगतान भी कर सकते हैं। इससे बिल समय पर मिलने लगा है और भुगतान प्रक्रिया भी पहले की तुलना में अधिक आसान हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य रेल के दो एथलीट कॉमन वेल्थ 2026 में खेलेंगे तेजस शिर्से और समरदीप गिल, भारतीय टीम में हुआ सलेक्शन
तुमसर-गोंदिया बायपास मार्ग की बदहाल स्थिति, नाली में धंसी कार से टला बड़ा हादसा
अकोला मनपा को विधायक पठान की चेतावनी, एक सप्ताह में समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा आंदोलन
30 जून से बंद होगा नवेगांव-नागझिरा व्याघ्र प्रकल्प, 1 अक्टूबर से फिर शुरू होगी जंगल सफारी
अकोला में योजना को मिला अच्छा प्रतिसाद
पहले प्रत्येक माह लाखों उपभोक्ताओं तक छपे हुए बिल पहुंचाने में महावितरण को भारी खर्च उठाना पड़ता था। कई बार उपभोक्ताओं को समय पर बिल नहीं मिलने से भुगतान में देरी होती थी, जिससे विभाग को राजस्व वसूली में भी परेशानी आती थी। डिजिटल बिलिंग व्यवस्था लागू होने के बाद ऐसी शिकायतों में कमी आई है और विभाग की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनी है।
हर साल मिल रहा 120 रु. का लाभ
गोग्रीन योजना अपनाने वाले उपभोक्ताओं को प्रत्येक बिजली बिल पर 10 रु. की छूट दी जाती है। इस प्रकार वर्षभर के 12 बिलों पर कुल 120 रु. का लाभ मिलता है। महावितरण ने इस वर्ष अप्रैल के बिल से ही यह लाभ उपभोक्ताओं को देना शुरू कर दिया है। योजना से न केवल उपभोक्ताओं को आर्थिक फायदा हो रहा है, बल्कि कागज की बचत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।
ये भी पढ़े: ठाणे: हर परिवार का आशियाना,यही सरकार का संकल्प डीसीएम शिंदे ने सौंपी 300 परिवारों को घरों की चाबियां
उपभोक्ता गोग्रीन विकल्प चुने
अकोला महावितरण के मुख्य अभियंता दत्तात्रय बनसोडे ने कहा कि गोग्रीन योजना से उपभोक्ताओं को हर वर्ष 120 रु. की बचत होती है। साथ ही डिजिटल बिलिंग व्यवस्था से समय पर बिल उपलब्ध होने, भुगतान में सुविधा और कागज की बचत जैसे अनेक लाभ मिल रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से गोग्रीन विकल्प अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।
