अमरावती में सनसनीखेज हत्याकांड, शराब के पैसों के विवाद में गई मजदूर की जान
Amravati Labourer Murder: अमरावती जिले के माहुली जहांगीर थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय मजदूर राज अखंडे की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Youth Murder Case (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Amravati Crime News: मजदूर की पीटकर हत्या मजदूर की पीटकर हत्या, 2 अरेस्ट 0 ईंटभट्टे के पास फेंका शवअमरावती, ब्यूरो। माहुली जहांगीर थाना क्षेत्र के मालेगांव स्थित ईंटभट्टी पर मजदूर का शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने मृतक राज अखंडे 23, धामणगांव गढी, अमरावती के भाई रोशन अखंडे की शिकायत पर संतोष बाबाराव इंगले 37 व प्रफुल वामनराव खाटसरे 42, दोनों गुरुदेव नगर, मोझरी, तिवसा, अमरावती के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने राज की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या की और शव को ईंटभट्टी के पास फेंक दिया था।
शराब के पैसे खर्च को लेकर विवाद
पुलिस सूत्रों के अनुसार राज अखंडे, संतोष इंगले और प्रफुल खाटसरे यह तीनों 14 जून को ईंटें लेने के लिए माहुली जहांगीर के मालेगांव स्थित ईंट भट्टे पर गए थे। दोपहर के समय वे अमरावती में संतोष इंगले के रिश्तेदार के घर का सामान लाने निकले। इस दौरान नाजीर शहा नामक व्यक्ति ने राज को फोन किया। राज ने नाजीर को बताया कि संतोष इंगले शराब पीने के लिए पैसे खर्च कर रहा है। इसके बाद नाजीर शहा ने सीधे संतोष इंगले को फोन लगाया और पैसों के खर्च को लेकर पूछताछ की।
ईंटभट्ठे पर मजदूर की हत्या
इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इस दौरान राज का फोन बंद हो गया। सबूत मिटाने का प्रयासजब परिजनों ने राज से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन लगातार बंद आ रहा था। अगले दिन 15 जून जब दोपहर के समय ईंट भट्टे के पास जाकर देखा गया, तो राज वहां मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी संतोष इंगले और प्रफुल शराब पीने के आदी हैं। आरोपियों को इस बात का गुस्सा था कि राज ने नाजीर शहा को उनके द्वारा ईंटों के पैसे शराब में खर्च करने की बात क्यों बताई।
सम्बंधित ख़बरें
BEST हड़ताल से फीका पड़ा सार्वजनिक परिवहन सर्विस, कुर्ला-बीकेसी मार्ग पर यात्रियों से वसूला गया मनमाना किराया
‘संजय राउत के लिए मैं ठाणे के मेंटल हॉस्पिटल में बेड बुक कर आया हूं…’ सांसद नरेश म्हस्के का कड़ा वार
फडणवीस सरकार का बड़ा निर्णय, सरकारी जमीन पर मालिकाना दावा करने वालों को दिया झटका
एक ही दुकान से शोरमा खाकर 59 लोग अस्पताल में भर्ती, भिवंडी में फूड पॉइजनिंग का तांडव; इलाके में मची खलबली
ये भी पढ़े: छत्रपति संभाजीनगर में नो-नेटवर्क क्षेत्रों को मिलेंगे नल कनेक्शन; मिसारवाडी से होगी शुरुआत, मनपा ने कसी कमर
सबूत मिटाने के लिए शव फेंकने का आरोप
इसी रंजिश और गुस्से में आकर दोनों आरोपियों ने 14 जून की रात को राज के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को मालेगांव स्थित ईंट भट्टे के पास फेंक दिया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने पहले आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन जांच के पश्चात हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 18 जून की सुबह गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच कर रही है।
