Amravati Crime: अमरावती जिले में कानूनव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अमरावती ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन क्लीनअप शुरू किया है. इस अभियान के तहत 340 अपराधियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष मुहिम चलाई जा रही है.पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन 340 आरोपियों में से 103 फरार हैं, जबकि 237 को वांटेड घोषित किया गया है. इनमें हत्या, बलात्कार, चोरी, डकैती और अपहरण जैसे गंभीर मामलों में शामिल आरोपी हैं.
जिला पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. उन्होंने बताया कि कई मामलों में पहले भी सफलता मिली है और अब शेष आरोपियों के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है.
अभियान के तहत मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग, सीसीटीवी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है. जिले के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी के लिए अलगअलग टीमें तैनात की गई हैं.LCB को सौंपी जिम्मेदारी इस अभियान की मुख्य जिम्मेदारी स्थानीय अपराध शाखा को दी गई है. अनुभवी टीम अब जिले के हर क्षेत्र में जाकर आरोपियों की तलाश करेगी. पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत शुरू किए गए इस अभियान से अपराधियों में डर का माहौल है, वहीं नागरिकों को भी सुरक्षा की उम्मीद बढ़ी है.