Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती में 11वीं की 31,367 सीटें अब भी खाली, विशेष प्रवेश राउंड शुरू, छात्रों के लिए सुनहरा मौका

Class 11 Admission Maharashtra: अमरावती जिले में 11वीं कक्षा की केंद्रीय ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के बाद भी 31,367 सीटें खाली हैं। विशेष प्रवेश राउंड 29 जून से शुरू हो गया है।

  • Author By Md. Salam | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 29, 2026 | 04:08 PM

11th Admission (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati 11th Admission: 11वीं कक्षा की केंद्रीय ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के पहले दो राउंड पूरे होने के बाद भी जिले में बड़े पैमाने पर सीटें खाली रह गई हैं। जिले की कुल प्रवेश क्षमता में से अब भी 31 हजार 367 सीटें खाली हैं। इस स्थिति को देखते हुए 29 जून से विशेष राउंड की शुरुआत हुई है। प्रवेश से वंचित रह गए छात्रों के लिए यह एक बेहद महत्वपूर्ण मौका है। शिक्षण निदेशालय के आंकड़ों के अनुसार 20 जून तक जिले में केवल 11 हजार 743 छात्रों ने ही 11वीं में अपना प्रवेश पक्का किया है।

जिले में विज्ञान की 18,570, कला की 18,300 और वाणिज्य की 6,240 सीटें उपलब्ध हैं। हालांकि पहले दो राउंड में विज्ञान में 7,119, कला में 3,805 और वाणिज्य में सिर्फ 819 छात्रों ने ही एडमिशन लिया है, जिसके कारण हजारों सीटें खाली पड़ी हैं।

विज्ञान, कला और वाणिज्य की हजारों सीटें रिक्त

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विशेष राउंड के तहत नए छात्रों का पंजीकरण आवेदन के भाग 1 में सुधार और भाग2 में कॉलेजों के विकल्प भरने की प्रक्रिया 29 जून की दोपहर शुरु हुई। छात्र न्यूनतम 1 और अधिकतम 10 कॉलेजों की प्राथमिकता चुन सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

दारव्हा में बिजली संकट गहराया, महावितरण की अव्यवस्थित कार्यप्रणाली से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी

लोहगढ़ किले का नाम लोहगढ़ क्यों पड़ा? जानें छत्रपति शिवाजी महाराज के इस तिजोरी का रहस्य और पूरा इतिहास

अमरावती में CSR फंड के नाम पर 51 लाख की बड़ी ठगी, नामी कंपनी का झांसा देकर सामाजिक संस्था को ऐसे लूटा

नागपुर HC से ग्राम सेवक व खेत मालिकों को राहत, 3.77 लाख के गबन मामले में जस्टिस प्रवीण ने मंजूर की जमानत

फॉर्म लॉक करने की आखिरी तारीख 1 जुलाई शाम 6 बजे तक है। शिक्षण निदेशालय ने साफ किया है कि मूल मार्कशीट या टीसी उपलब्ध न होने पर किसी भी छात्र का एडमिशन न रोका जाए। कॉलेजों को छात्रों से लिखित अंडरटेकिंग हमीपत्र लेकर उन्हें अनंतिम प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़े: नसरापुर कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी भीमराव कांबले को सुनाई मौत की सजा, 3 साल की मासूम से की थी हैवानियत

विशेष राउंड का टाइम-टेबल

  • 29 जून दोपहर 3 बजे पंजीकरण और कॉलेज विकल्प चॉइस भरना शुरू।
  • 1 जुलाई शाम 6 बजे आवेदन फॉर्म लॉक करने की अंतिम तिथि।
  • 3 जुलाई दोपहर 3 बजे कॉलेज आवंटन सूची जारी होगी।
  • 3 जुलाई शाम 4 बजे से 6 जुलाई शाम 6 बजे आवंटित कॉलेज में जाकर प्रवेश पक्का करना।
  • 8 जुलाई इसके बाद भी बची हुई रिक्त सीटों का विवरण जारी होगा।

जिले में 11वीं प्रवेश सीटों की मौजूदा स्थिति

विवरण कुल क्षमता हुए प्रवेश खाली सीटें
विज्ञान 18,570 7,119 11,451
कला 18,300 3,805 14,495
वाणिज्य 6,240 819 5,421
कुल 43,110 11,743 31,367

 

31 367 seats vacant in class 11 special round begins

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 03:27 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.