अमरावती: खेती की KYC के नाम पर 70 साल की बुजुर्ग से 2 लाख के गहनों की ठगी, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
Amravati News: अमरावती के यावली शहीद में जालसाजों ने केवाईसी के बहाने एक बुजुर्ग महिला को चूना लगाया। आधार कार्ड मांगकर ध्यान भटकाया और घर से सोने के कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Amravati KYC Fraud News: महाराष्ट्र के अमरावती जिले से धोखाधड़ी और चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। माहुली थाना क्षेत्र के ग्राम यावली शहीद में दो अज्ञात बदमाशों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को खेती की केवाईसी कराने के बहाने झांसा दिया और उनके घर से करीब 2 लाख 3 हजार 814 रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। सुमन हरिराम धर्माले (70) की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला?
पीड़ित की शिकायत के अनुसार, सुमन धर्माले (70) अपने घर पर अकेली थीं। सुबह करीब 10 बजे दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर आए। उन्होंने महिला से खेती के बारे में पूछताछ की और कहा कि खेती की केवाईसी करनी है, क्या आपके पास आधार कार्ड है? जब सुमन बाई आधार कार्ड लेने के लिए दूसरे कमरे में गईं, तो पीछे से उन बदमाशों ने घर में रखे कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया। जब महिला आधार कार्ड लेकर वापस आईं, तो दोनों आरोपियों ने केवाईसी करवा लेना कहकर जल्दबाजी में वहां से निकल गए।
2 लाख से अधिक के गहने चोरी
महिला को चोरी का अहसास तब हुआ जब उन्होंने घर का काम निपटाने के बाद पलंग के गद्दे के नीचे रखे गहनों की जांच की। वहां से 15 ग्राम का सोने का हार (कीमत 1 लाख 53 हजार 814 रुपये), 14 ग्राम की सोने की चेन, 4 ग्राम का पेंडल और 50 हजार रुपए के 170 मोती गायब थे। इनकी सभी गहनों की कुल 2 लाख 3 हजार 814 रुपए थी। महिला ने पूरे घर में तलाश की, लेकिन गहने न मिलने पर उन्हें उन अज्ञात व्यक्तियों पर चोरी का संदेह हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में किसानों की बैठक, मंत्री महाजन ने सुनी किसानों की समस्या; परियोजना पर सरकार का आश्वासन
वर्धा सामूहिक नकल कांड: 118 छात्र फेल, बायोलॉजी में मिले 0 अंक; डमी एडमिशन और पास कराने की गारंटी का भंडाफोड़
नासिक में भूमि अधिग्रहण विवाद, कुंभ रिंग रोड के खिलाफ किसानों का मोर्चा; प्रशासन पर गंभीर आरोप
Naroshankar Temple: नारोशंकर मंदिर में लगेंगे नए गुंबद; सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले मंदिर को मिलेगा भव्य स्वरूप
यह भी पढ़ें:- देश की ‘नंबर 1’ विधायक बनीं सुनेत्रा पवार, बारामती में सहानुभूति की लहर, सभी विरोधी उम्मीदवारों की जमानत जब्त
सुमन बाई की शिकायत के आधार पर अमरावती जिले की माहुली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की तलाश जारी है।
