- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati Cp Rakesh Ola Traffic Inspection No Parking Action
ट्रैफिक पर टूटा सीपी ओला का हंटर, दुकानदारों और वाहन चालकों को सख्त हिदायत
Amravati Traffic News: राकेश ओला ने अमरावती शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए इर्विन चौक से जयस्तंभ चौक तक पैदल निरीक्षण किया। नो-पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

Traffic Management (सोर्सः एआय जनरेटेड प्रतिकात्मक फोटो-सोशल मीडिया)
Amravati Traffic Police News: अमरावती शहर की चरमराई यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और राहगीरों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए खुद पुलिस आयुक्त राकेश ओला एक्शन मोड में नजर आए। शहर के मुख्य और सबसे व्यस्ततम मार्गों में शुमार इर्विन चौक से जयस्तंभ चौक मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए पुलिस कमिश्नर स्वयं सड़कों पर उतरे और पूरी व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने वालों नोपार्किंग के खिलाफ तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिससे वाहन चालकों और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
खुद पैदल चलकर किया निरीक्षण
मंगलवार दोपहर के समय पुलिस आयुक्त राकेश ओला अचानक इर्विन चौक पहुंचे। वहां से जयस्तंभ चौक की ओर बढ़ते हुए उन्होंने पूरे मार्ग की यातायात स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। उनके साथ शहर यातायात शाखा के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारियों का काफिला भी मौजूद था। कमिश्नर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को शहर के मुख्य चौराहों और बाजारों में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
सम्बंधित ख़बरें
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
ठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
IITM Pune ने लक्षद्वीप में लगाया हाईटेक Lightning Detection System, मौसम अलर्ट होगा और तेज
पुणे में आवारा कुत्तों की दहशत, 5 साल में 1 लाख लोगों को लगवानी पड़ी रेबीज वैक्सीन
वाहन व्यवस्थित पार्क करवाने की सख्त हिदायत
सीपी ने देखा कि इर्विन चौक से जयस्तंभ चौक मार्ग पर कई दुपहिया और चौपहिया वाहन सड़कों के किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े किए गए थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। सीपी के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। कई वाहनों के चालान काटे गए। सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को भी अपनी सीमा के भीतर रहने और ग्राहकों के वाहन व्यवस्थित पार्क करवाने की सख्त हिदायत दी गई।
ये भी पढ़े: ईंधन बचाने की अनोखी पहल, पीएम की अपील पर नागपुर ZP ‘बदलाव खुद से’ संदेश के साथ पैदल ऑफिस पहुंचे अधिकारी
नियम तोड़ोगे तो होगी कार्रवाई
इस औचक निरीक्षण के बाद पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने स्पष्ट संदेश दिया कि शहर की यातायात व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। शहर के नागरिक और व्यापारी प्रशासन का सहयोग करें। अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। यदि कोई मुख्य सड़कों पर या नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा कर यातायात में बाधा उत्पन्न करेगा, तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Amravati cp rakesh ola traffic inspection no parking action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM












