Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अंबाझरी के गिरते जलस्तर और प्रदूषण से उद्योगों पर संकट, हिंगना इंडस्ट्रीज ने जल गुणवत्ता पर जताई गंभीर चिंता

Ambazari Lake Pollution: अंबाझरी तालाब के प्रदूषण और गिरते जलस्तर ने हिंगना औद्योगिक क्षेत्र की चिंता बढ़ा दी है। उद्योगों ने जल गुणवत्ता बिगड़ने से संचालन प्रभावित होने की आशंका जताई है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Apr 29, 2026 | 12:33 PM

अंबाझरी तालाब प्रदूषण,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Hingna Industries Water Crisis: नागपुर अंबाझरी तालाब के गिरते जल स्तर और बढ़ते प्रदूषण ने हिंगना औद्योगिक क्षेत्र की चिंताएं बड़ा दी हैं। एमआईडीसी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआईए) ने चेतावनी दी है कि यदि जल प्रदूषण पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया गया ती उद्योगों के संचालन में बड़ी बाधा आ सकती है।

एमआईए के अध्यक्ष पी. मोहन के अनुसार हिंगना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) के लिए अंबाझरी तालाब ही कच्चे पानी का मुख्य स्रोत है। आसपास के इलाकों से अनुपचारित घरेलू सीवेज (गंदा पानी) लगातार तालाब में मिलने के कारण पानी की गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक गिर गई है। पानी में घुलित ऑक्सीजन (डीओ) की कमी हो गई है, जबकि बीओडी और सीओडी का स्तर बढ़ गया है।

जलकुंभी का प्रकोप

जलकुंभी के तेजी से फैलने के कारण पानी में ऑक्सीजन
खत्म हो रही है और दुर्गंध व रंगहीनता की समस्या पैदा हो गई है।

सम्बंधित ख़बरें

जलगांव में मातम: दुल्हन की मेहंदी सूखने से पहले ही उजड़ गया संसार, भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत

एक सीट और 75 दावेदार, राष्ट्रवादी में विधान परिषद की उम्मीदवारी के लिए छिड़ी जंग, आज शाम होगा फैसला

नागपुर ताडोबा में खनन पर HC सख्त, स्वतः संज्ञान के बाद प्रकल्प पर रोक, अदालत की अनुमति बिना मंजूरी बहाल नहीं

नागपुर यूनिवर्सिटी के टाइमटेबल पर विवाद, एक ही तारीख पर कई परीक्षाएं, विद्यार्थियों के सामने संकट

समाधान की ओर बढ़ते कदम

इस संकट से निपटने के लिए नैनो बबल-असिस्टेंट ऑक्सीकरण जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर विचार किया जा रहा है जिसके शुरुआती परिणाम उत्साहजनक रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए एमआईडीसी के मुख्य अभियंता राजेश झांझड, कार्यकारी अभियंता शशिकांत पाटिल और उप अभियंता संजय कुमार गौर के नेतृत्व में तकनीकी टीम और उद्योग प्रतिनिधि मिलकर काम कर रहे हैं।

हिंगना एमआईडीसी विदर्भ का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। क्षेत्रीय आर्थिक विकास और औद्योगिक उत्पादकता को बनाए रखने के लिए पानी के स्रोतों की सुरक्षा और ट्रीटमेंट प्लांट का अपफोडेशन अनिवार्य है। यदि सही समय पर कदम उठाए गए तो हिंगना जल प्रबंधन के मामले में एक स्थायी मॉडल बन सकता है।

सिस्टम की विफलता

हिंगना एमआईडीसी का वाटर ट्रीटमेंट प्लाट जिसकी क्षमता 13।5 एमएलडी है। वर्तमान में बढ़ते ऑर्गेनिक तोड को संभालने में संघर्ष कर रहा है। पारंपरिक शोधन विधियां जैसे जमावट और क्लोरीनीकरण अब बेअसर साबित हो रहे है। अत्यधिक क्लोरीनीकरण से हानिकारक ट्राइहेलीमेगेन’ जैसे रसायनों के बनने का खतरा बढ़ गया है, फिल्टर सिस्टम बार-बार चोक हो रहे है जिससे प्लांट की कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है।

यह भी पढ़ें:-नागपुर ताडोबा में खनन पर HC सख्त, स्वतः संज्ञान के बाद प्रकल्प पर रोक, अदालत की अनुमति बिना मंजूरी बहाल नहीं

मशीनरी को नुकसान

प्रदूषित पानी के कारण पाइपलाइनों में स्केलिंग (परत जमना), मशीनों में जंग और कूलिंग सिस्टम की दक्षता में कमी आ रही है। इससे उद्योगों का रखरखाव खर्च बढ़ गया है।

उद्योगों पर सीधा प्रहार

विशेष रूप से फार्मास्युटिकल्स (दवा उद्योग), खाद्य प्रसंस्करण और प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों के लिए यह स्थिति बेहद गंभीर है। इन उद्योगों में पानी की गुणवत्ता सीधे उत्पाद की गुणवत्ता और कंपनी की प्रतिष्ठा से जुड़ी होती है। पी. मोहन ने जोर देकर कहा कि पानी को केवल एक उपयोगिता नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण कच्चे माल के रूप में देखा जाना चाहिए।

Ambazari lake pollution threatens hingna industries water crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2026 | 12:33 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur
  • Today Nagpur News
  • Water Crisis

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.