Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आलंदी में 15 करोड़ की निधि पर शिवसेना में ‘क्रेडिट वॉर’, गुटबाजी खुलकर सामने

Alandi Shiv Sena News: आलंदी में विकास निधि को लेकर शिवसेना के भीतर विवाद गहरा गया है। एकल मुलाकात को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। श्रेय लेने की राजनीति तेज हो गई है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 05, 2026 | 02:41 PM

आलंदी शिवसेना अंदरूनी कलह (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Alandi Shiv Sena Credit War: खेड़ तहसील तीर्थक्षेत्र आलंदी में विकास कार्यों के लिए आवंटित होने वाली 15 करोड़ 20 लाख रुपये की निधि ने शिव सेना के भीतर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

नगरसेवक सुरेश नाना झोंबाडे द्वारा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से व्यक्तिगत रूप से मिलकर मांग पत्र सौंपने की घटना ने स्थानीय राजनीति में ‘क्रेडिट वॉर’ यानी श्रेय लेने की होड़ को जन्म दे दिया है।

इस एक मुलाकात ने आलंदी शिवसेना के भीतर चल रही गुटबाजी को सार्वजनिक कर दिया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नगरसेवक झोंबाडे ने पार्टी के तय प्रोटोकॉल को पूरी तरह ताक पर रख दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

उरुली-फुरसुंगी ने दी चेतावनी, कचरा डिपो बंद करने से पुणे में संकट गहराने के आसार

Ajanta: अजंता घाट में दिनदहाड़े व्यापारी से 2.70 लाख की लूट; बदमाशों ने बेरहमी से पीटा

PMRDA Illegal Construction: पिंपरी-चिंचवड़ में अवैध निर्माणों की बाढ़, PMRDA पर लापरवाही के आरोप

PCMC Financial Crisis: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा पर 527 करोड़ का संकट, ठेकेदार विवादों से बढ़ा वित्तीय बोझ

बैठक का निर्णय और गुप्त मुलाकात का विरोधाभास

स्थानीय संगठन और शहर प्रमुख को किसी भी प्रकार की पूर्व सूचना न देना, पार्टी के भीतर अनुशासनहीनता के रूप में देखा जा रहा है। शिवसेना के भीतर यह धारणा प्रबल हो रही है कि सामूहिक प्रयासों के बजाय व्यक्तिगत प्रसिद्धि पाने के लिए यह पूरी योजना बनाई गई।

इस घटना ने न केवल स्थानीय नेतृत्व को अचंभित किया है, बल्कि पार्टी की एकजुटता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विधायक शरद सोनवणे, जिला प्रमुख भगवान पोखरकर, शहर प्रमुख राहुल चव्हाण और नगराध्यक्ष प्रशांत कुरहाडे की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी।

इस बैठक में सर्वसम्मति से यह तय हुआ था कि पार्टी का एक आधिकारिक शिष्टमंडल उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलकर आलंदी के विकास के लिए सामूहिक रूप से मांग पत्र सौंपेगा। लेकिन प्रतीक्षा किए बिना ही झोंबाडे ने अन्य सभी प्रमुख नेताओं और साथी नगरसेवकों को अंधेरे में रखकर उपमुख्यमंत्री से भेंट कर ली।

ये भी पढ़ें :- उरुली-फुरसुंगी ने दी चेतावनी, कचरा डिपो बंद करने से पुणे में संकट गहराने के आसार

नेताओं समेत कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी

नगरसेवक झोंबाडे की इस ‘सरप्राइज एंट्री’ ने पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ पदाधिकारियों में नाराजगी भर दी है। शहर प्रमुख राहुल चव्हाण और अन्य पदाधिकारियों का मानना है कि इस तरह के कदम से संगठन की शक्ति कमजोर होती है। कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा है कि विकास निधि लाना पूरी टीम का उद्देश्य होना चाहिए था, लेकिन इसे व्यक्तिगत उपलब्धि के रूप में पेश करने के प्रयास ने आलंदी शिवसेना को दो गुटों में बांट दिया है।

Alandi shiv sena credit war fund controversy pune politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2026 | 02:41 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.