Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक साथ थमा दिया सालों का पानी बिल, अकोला में अवैध नल धारकों से बेखबर मनपा

Akola News: अकोला जिले में एक साथ लोगों कई महीनों का बचा पानी बिल थमाया गया है। इससे लोगों की जेबों में आर्थिक बोझ बढ़ गया है। अकोला मनपा को अब तक अवैध नल धारकों की खबर नहीं है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Sep 28, 2025 | 02:12 PM

पानी का बिल (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: अकोला मनपा के जलापूर्ति विभाग द्वारा अब मीटर रीडिंग लेकर नलधारकों को पानी के बिल वितरित किए जा रहे हैं। लेकिन एक साथ कई वर्षों के पानी के बिल थमाने से नागरिकों को हजारों रुपये तक का भुगतान करना पड़ रहा है, जिससे वे भारी आर्थिक और मानसिक तनाव में हैं। सन 2017 में मनपा ने नलों पर मिटर लगाने का निर्णय लिया था और उसी वर्ष अमृत योजना के तहत 113 करोड़ रु. की लागत से जलापूर्ति सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू हुआ।

इसके तहत मूल मनपा सीमा में जलवाहिनियां बिछाई गईं और 2018 से 2019 के बीच कई क्षेत्रों में पानी आपूर्ति शुरू हुई। मीटर लगे नलों पर 120 रु. और बिना मीटर वाले नलों पर 300 रु. प्रतिमाह पानी का बिल तय किया गया था। साथ ही हर तीन महीने में बिल वितरण का निर्णय भी लिया गया था।

2018 से बाकी बिल

2018 से अब तक कई क्षेत्रों में न तो मीटर रीडिंग ली गई और न ही पानी के बिल वितरित किए गए। अब जब रीडिंग लेकर बिल दिए जा रहे हैं, तो एक साथ वर्षों की बकाया राशि वसूल की जा रही है। नागरिकों का कहना है कि यदि मनपा ने तीन से छह महीने के भीतर नियमित बिल दिए होते, तो यह आर्थिक बोझ नहीं बनता।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती: सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का सम्मान; सीपी राकेश ओला बोले, अनुभव रहेगा विभाग का मार्गदर्शक

Ahilyanagar Pond Drowning: सोनई गांव के तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Vasai Murder Case: वसई हत्याकांड में टैटू ने खोला सिर कटे शव का राज, 8 घंटे में पकड़ा गया कातिल दोस्त

अप्रैल महीने में राशन में मिलेगा तिगुना अनाज, बारबार राशन दुकानों में जाने की नहीं होगी जरूरत

यह भी पढ़ें – जनता के गंभीर सवालों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं, नाना पटोले ने अधिकारियों को लगाई फटकार 

अधूरी जानकारी से प्रशासन को नुकसान

मीटर रीडिंग के दौरान केवल उन्हीं नलधारकों की रीडिंग ली गई जिनका पंजीयन मनपा के पास है। वहीं, उसी गली में जिनके नल कनेक्शन अवैध है, उनका कोई बिल नहीं बन रहा है। इससे मीटर रीडर और वॉल्वमन को दोबारा उसी स्थान पर जाना पड़ेगा, जिससे प्रशासन का समय और संसाधन दोनों का नुकसान हो रहा है। नलधारकों ने मनपा से मांग की है कि बकाया बिलों को किस्तों में वसूल किया जाए और अवैध नल कनेक्शनों की भी तत्काल नोंद लेकर व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए।

Water bills for years akola municipal corporation unaware illegal tap holders

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 28, 2025 | 02:12 PM

Topics:  

  • Akola
  • Akola News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.