अप्रैल महीने में राशन में मिलेगा तिगुना अनाज, बारबार राशन दुकानों में जाने की नहीं होगी जरूरत
अप्रैल में राशन कार्डधारकों को मिलेगा तिगुना अनाज, बार-बार राशन दुकानों में जाने की जरूरत नहीं।
Akola News: सरकार ने राशन कार्डधारकों के लिए राहतकारी निर्णय लिया है। अंत्योदय और प्राधान्य गुट के लाभार्थियों को अप्रैल महीने में ही अप्रैल, मई और जून का तिगुना अनाज उपलब्ध कराया जाएगा। इससे लाभार्थियों को अगले दो महीनों में बारबार राशन दुकानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जिले में पात्र लाभार्थियों को अनुदानित दर पर अनाज वितरित किया जाता है। वितरण की जिम्मेदारी जिला खाद्य व अनाज आपूर्ति विभाग की है। ईपॉस मशीन के माध्यम से अंगूठे का सत्यापन कर अनाज दिया जाता है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और कालाबाजारी पर रोक लगती है।
केंद्र सरकार के 2 मार्च 2026 के पत्रानुसार आगामी खरीद मौसम और लॉजिस्टिक व भंडारण समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अप्रैल से जून तक का अनाज अग्रिम रूप से उठाकर लाभार्थियों को वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। मंजूर अनाज प्राधान्य गुट के लिए 68,610 क्विंटल गेहूं और 1,500 क्विंटल चावल। अंत्योदय गुट के लिए 20,670 क्विंटल गेहूं और 27,540 क्विंटल चावल।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
अकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
अकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
लाभार्थी अंत्योदय गुट 45,949 कार्डधारक प्रति माह 15 किलो गेहूं और 20 किलो चावल। प्राधान्य गुट 11,42,746 लाभार्थी प्रति माह प्रति व्यक्ति 2 किलो गेहूं और 3 किलो चावल।
