वाशिम में गहराया जल संकट, एकबुर्जी प्रकल्प में बचा केवल सवा दशलक्ष घनमीटर पानी
Washim Water Crisis: वाशिम को जलापूर्ति करने वाले एकबुर्जी जल प्रकल्प में जलस्तर तेजी से घट रहा है। इस प्रकल्प में अब केवल एक से सवा दशलक्ष घनमीटर उपयोगी जल भंडार शेष बचा है।
Ekburji Water Project (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Ekburji Water Project: वाशिम शहर को जलापूर्ति करनेवाले एकबुर्जी जल प्रकल्प में से जलस्तर तेज से घटता जा रहा है, 11।97 दसलक्ष घनमीटर पानी भंडारण की क्षमता रहनेवाले इस प्रकल्प में अभी मात्र एक ते सवा दशलक्ष घनमीटर उपयुक्त जलभंडार शेष रहने की जानकारी मिल रही है। जिस से जून में महीने में जल समस्या की गंभीरता बढने की संभावना होकर अगर मानसून के लिए विलंब होगा तो शहर स्थानीय निवासियो को पानी की समस्या का सामना करने की नौबत आ सकती है।
मई महीने में रहनेवाली तेज गर्मी के कारण पानी की कमी का संकट और भी गहराता जा रहा है, वाशिम शहर को एकबुर्जी प्रकल्प से पानी का सप्लाई किए जाता है, लेकिन, इस प्रकल्प में अभी जो पानी सप्लाई हो रही है, वह बहुत चिंताजनक है, प्रशासन के सामने पानी सप्लाई की सही नियोजन करने की बड़ी चुनौती निर्माण हो रही है, वाशिम शहर को अभी हर 10 से 12 दिन में पानी मिलता है, शहर के लिए पानी सप्लाई का मुख्य सोर्स रहनेवाले इस प्रकल्प के जलस्तर में भारी गिरावट के कारण, प्रशासन को भविष्य में पानी सप्लाई के लिए नियोजन करना होगा।
10-12 दिन में मिल रहा पानी
जून महीने की शुरुआत में मानसून आने की उम्मीद रहती है, लेकिन तालाब में पानी का स्तर बढ़ाने के लिए अच्छी बारिश की ज़रूरत है, अगर समय पर और अच्छी बारिश होगी, तो ही शहरवासियों को पानी की कमी से राहत मिलेगी।50 साल पहले हुआ था निर्माण शहर को जलापूर्ति करनेवाला यह एकबुर्जी प्रकल्प 50 साल पहले उस समय की आबादी को ध्यान में रखकर बनाया गया था, लेकिन कालातंरण से वाशिम शहर का तेज़ी से विस्तार हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में शराब के लिए पैसे न देने पर युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमला
‘24000 करोड़ का फटका’, 80 लाख लाडकी बहिन अपात्र थी तो 20 महीना क्यों दिया लाभ, जयंत पाटिल ने पूछा सवाल
अकोला RSS कार्यालय प्रकरण में मदन भरगड, साजिद खान पठान समेत सभी आरोपी बरी
अचलपुर में 200 बेड के जिला अस्पताल को मिली रफ्तार, सरकार ने जारी किए 7 करोड़ रुपये
ये भी पढ़े: नासिक CATS से पास आउट हुए 59 जांबाज आर्मी पायलट, 25 को मिले फ्लाइंग विंग्स, लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने दी बधाई
50 साल पुराना जल प्रकल्प बढ़ती आबादी के सामने कमजोर
सरकार और प्रशासन से बारबार एकबुर्जी प्रकल्प की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की जा रही है, लेकिन, एकबुर्जी प्रकल्प के ऊंचाई बढ़ाने का प्रस्ताव अभी भी लटका हुआ है। बढ़ते तापमान की वजह से बाष्पीभवन का दर बढ़ रहा है, जिस से जिले में पानी का भंडारण तेज़ी से कम हो रहा है, अगर जून महीने में बारिश के लिए देरी हुई तो आने वाले दिनों में पानी की कमी और गंभीर होने की संभावना को देखते हुए।
