पलकें बिझाकर हो रहा है लाडले बाप्पा का इंतजार, गणेशोत्सव के लिए वाशिम की जनता तैयार

Akola News: अकोला के वाशिम जिले में आज गणेशोत्सव की धूम रहने वाली है। आज लोगों के घरों के साथ ही सार्वजनिक मंडलों में भी गणपति बप्पा विराजमान होने वाले हैं।
गणेशोत्सव के लिए सज गया बाजार
गणेशोत्सव के लिए सज गया बाजार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Washim News In Hindi: विध्नहर्ता का 27 अगस्त 2025 को बड़े हर्षोल्लास के साथ आगमण हो रहा है़ पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष गणेश भक्तों में अधिक उत्साह होकर गणेशजी की स्थापना के पूर्व 3 दिन पर अनेक श्रध्दालु गणेश मूर्ति ले जाते नजर आए।

जिले भर में धूमधाम से ढोलताशे के साथ नाचते गाते होनेवाले गणेश की होनेवाली स्थापना के लिए सार्वजनिक मंडलो की तैयारी पूर्ण होकर कुछ गणेशोत्सव मंडल में सजावट का कार्य शुरू हैं। सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के साथ घर घर में गणेशजी आज विराजेंगे़। इसे लेकर बालकों से वृ़ध्दों तक हर किसी में बड़ा उत्साह है।

इसके पूर्व ही अनेक भक्तों ने अपनी पसंद की मूर्तियां बुक कर ली हैं। यहां पर मुख्यत: स्थानीय पुराने नगर परिषद से डा़ बाबासाहब आंबेडकर मार्ग पर लगी सैंकडो गणेशमूर्ति विक्रेता के दूकानों पर शुक्रवार 24 अगस्त से ही अपने प्रिय भगवान गणेशजी की मूर्ति की खरीदी करना व बुक करना शुरू किया है।

इस त्योहार के पृष्ठभूमि पर शहर के गणेश मंदिरो में रंगरोपन, साफ सफाई का काम होकर सजावट की गई हैं। इस बार सभी चिजो पर महंगाई का असर होने के बाद भी भक्तो में सजावट की सामग्री खरीदी के लिए बडा उत्साह नजर आया। स्थानीय पाटणी चौक में पिछले चार पांच दिनो से पूजा के लिए आवश्यक सामग्री के लिए खरीददारो की भारी भीड़ हुई। सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के साथ घर घर में व अनेक निजी कार्यालयो में संस्थानों में व्यवसायीक प्रतिष्ठानो में भी गणपति स्थापना होगी़ बाजार में आकर्षक गणेश जी की मूर्तिया सभी का ध्यान केंद्रित कर रही थी।

बाजार में खरीददारो की हो रही भीड़

स्थानीय प्रमुख मार्केट में विगत दिनो से गणेशजी के साथ हरतालिका के लिए तथा अब् महालक्ष्मी पूजन के लिए आवश्यक रहनेवाले वस्तुओं के साथ रोषनाई के लिए लायटींग, रेडिमेड फुलमालाए, सजावट की सामग्री आदि खरीदी के लिए बडी भीड़ रही है। इसी दौरान गणपति मार्केट में भी दूकानो पर मंगलवार से ही भीड़ हो रही है़ विगत 4 दिनो से मौसम अच्छा रहने से बाजार में आनेवाले उत्सवो को लेकर दूकानदारो की विक्री बढ़ने से विक्रेताओं में भी समाधान नजर आ रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com