Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला में बेमौसम बारिश तो अकोट तहसील में ओलावृष्टि गेहूं, चना और आम को भारी नुकसान

अकोट तहसील में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। प्रशासन से मुआवजे की मांग।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 20, 2026 | 09:10 PM
Follow Us
Follow Us:

Akola News: गुरूवार की दोपहर में उमस के बाद देर शाम मौसम ने अचानक करवट बदलते हुए किसानों पर कहर बरपाया. इसी तरह गुरूवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे अकोट तहसील के कई गांवों में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि हुई, जबकि शहर में मध्यरात्रि के बाद बारिश की फुहारें पड़ीं.

इस असमय वर्षा और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है.लगभग आधे घंटे तक चली इस ओलावृष्टि ने वडाली देशमुख, सावरा, रंभापुर, वडनेर, कालवाडी, आसेगांव और कवठा बु. सहित आसपास के क्षेत्रों में रबी की फसलों को बुरी तरह प्रभावित किया.

खेतों में खड़े गेहूं, चना और प्याज की फसलें जमीन पर बिछ गईं. कई किसानों का चना पूरी तरह बर्बाद हो गया, जबकि गेहूं और प्याज की कटाई पर भी पानी फिर गया. मंदिरों में आयोजित भंडारे और यात्राओं पर भी इस प्राकृतिक आपदा का असर पड़ा और ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई.

सम्बंधित ख़बरें

महिला द्वारा रिश्तेदार को पीठ पर ले जाने का वायरल वीडियो, GMC की जांच शुरू

अकोला मेडिकल कॉलेज की बदहाली पर कांग्रेस का हमला, प्रकाश तायडे ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

अकोला: मोर्णा नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने की 67 करोड़ की योजना अधर में, तीन साल बाद भी नहीं शुरू हुआ शोधन कार्य

अकोला में चार दिनों में पहुंचेगा 7,101 मीट्रिक टन यूरिया, किसानों को बड़ी राहत, प्रशासन सतर्क

सावरगांव, धनकवाडी और आसेगांव बाजार क्षेत्र में रबी फसलों का विदारक दृश्य देखने को मिला. किसानों ने बताया कि चने की फलियां टूटकर गिर गईं और गेहूं की बालियां झड़ गईं. ज्वार, मक्का, नींबू, प्याज, पपीता, गेहूं, संतरा, चना और तरबूज जैसी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है.

किसानों की मांग किसानों ने प्रशासन से तत्काल पंचनामा कर उचित मुआवजा देने की मांग की है. उनका कहना है कि यह असमय बारिश और ओलावृष्टि ने उन्हें पूरी तरह निराश कर दिया है. कई किसान पहले से ही कर्ज के बोझ तले दबे हैं और अब फसल बर्बाद होने से उनकी स्थिति और गंभीर हो गई है.

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर राहत नहीं मिली तो वे आगामी सीजन की खेती करने में असमर्थ होंगे. प्रशासन के सामने चुनौती किसानों को ऊर्जा और सिंचाई के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. अब इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी समस्याओं को और बढ़ा दिया है.

प्रशासन के सामने चुनौती है कि वह जल्द से जल्द नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाए.

प्राथमिक नुकसान का अनुमान तहसीलहेक्टेयर पातुर 38 अकोला 1.20 अकोट 83 कैप्शन अकोला.

Unseasonal rain in batamshahr and hailstorm in akot tehsil

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2026 | 07:09 PM

Topics:  

  • Akola News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.