घाट की सफाई, लाइटिंग और सड़क की मरम्मत अधूरी, क्या भक्तों को मिलेगी पूरी सुविधा?
भगवान गणपति की बिदाई में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए है। लेकिन गणेश विसर्जन के पहले नगर पालिका प्रशासन को घाटों की सफाई, मरम्मत और कचरे की सफाई को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
गणेश विसर्जन (सौ. सोशल मीडिया )
Akola News In Hindi: भगवान श्री गणेश को विदाई को केवल कुछ ही दिन शेष बचे हैं। कुछ ही दिनों बाद बाप्पा की विदाई दी जाएगी। पुलिस स्टेशन में हुई शांति समिति की बैठक में हुई चर्चा में कहा गया था।
गणेश विसर्जन के पूर्व शासन, नगर पालिका प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर गणेश घाट पर लाइटिंग, कचरा, घाट की सफाई घाट पर उतरते समय भक्तों को किसी बात की दिक्कत ना हो इसलिए घाट पर पायरियो की व्यवस्था, गणेश घाट की ओर जाने वाले मार्ग की मरम्मत, रोड पर पड़े गड्ढे को पाटने की व्यवस्था तथा इस समय चल रहे रोड के कार्य की वजह से गणपति विसर्जन में काफी दिक्कतें आ सकती है।
इसलिए बप्पा के विसर्जन मार्ग का अधिकारियों ने जायजा लेकर के होने वाले दिक्कतों की समस्या दूर करने की मांग गणेश भक्त तथा गणेश मंडल की ओर से कहीं जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या शाम को सूर्य देव को अर्घ्य देने से सचमुच उतर सकता है कर्ज? जानिए शास्त्रों में क्या बताया गया है
Voter Verification Campaign: 30 जून से घर-घर जाएंगे BLO, 29 जुलाई तक चलेगा मतदाता सत्यापन अभियान
Natural Eyebrow Growth: बार-बार थ्रेडिंग से पतली हो गई हैं आइब्रो? आर्गन ऑयल से करें देखभाल
अकोला में RTE की 239 सीटें अब भी खाली, 1817 छात्रों ने ही लिया प्रवेश
क्या श्रद्धालुओं की सुविधा होगी पुर्ण
गणेश मार्ग की इन सभी समस्याओं का निवारण होगा क्या। गणेश भक्तों को इन सभी बातों की सुविधा मिलेगी क्या? क्या इस मार्ग का किसी अधिकारियों ने निरीक्षण किया क्याॽ क्या शांति समिति की बैठक में इन सभी बातों पर चर्चा हुई थी क्या अब तक आदेशों का पालन हुआ है क्याॽ ऐसा सवाल शहर वासी तथा गणेश भक्त कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें :- सिगरेट पीने पहुँचे थे दोस्त, चाकू से मार डाला व्यापारी को, चंद घंटों में पकड़ लिए गए 7 आरोपी
एसडीपीओ पाडवी ने किए बप्पा के दर्शन
शहर के मेन रोड परिसर में पिछले 13 वर्षे से बाप्पा राजा की स्थापना राजस्थानी युवा गणेश मंडल की ओर से की जा रही है। मौदा राजा के दर्शन के लिये हर वर्ष तहसील से हजारों भक्तों की भीड़ होती है। इस वर्ष भी मौदा के राजा दर्शन के लिये क्षेत्र के एसडीपीओ प्रदीप पाडवी, थानेदार नैना पोहेकर ने मौदा के राजा के दर्शन किए। आरती करके प्रसाद ग्रहण किया। आरती में राजस्थानी युवा मंडल राजस्थानी महिला मंडल तथा शहर के सभी राजस्थानी परिवार उपस्थित थे। आरती पश्चात राजस्थानी गणेश मंडल की ओर से एससीडीपीओ प्रदीप पाडवी और थानेदार नैना पोहेकर का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
