- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Businessman Murder Case Solved
सिगरेट पीने पहुँचे थे दोस्त, चाकू से मार डाला व्यापारी को, चंद घंटों में पकड़ लिए गए 7 आरोपी
अकोला जिले के खदान पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 31 अगस्त को सुफीयान खान नामक व्यापारी की हत्या हो गई थी। जिसके बाद अब अकोला पुलिस ने इस हत्याकांड के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

अकोला बिजनेसमैन मर्डर केस (सौ. नवभारत )
Akola News In Hindi: खदान पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 31 अगस्त की शाम को हुए व्यापारी सुफीयान खान की हत्या मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा द्वारा की गई।
फरियादी शेहरे आलम समीरउल्ला खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना के दिन सुफीयान खान, साजिद खान और मोहम्मद कैफ के साथ वे मलकापुर के रलवे लाइन बोगदा क्षेत्र में गए थे। वहां सिगरेट पीते समय चार अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर हमला किया और सुफीयान खान पर चाकू से जानलेवा वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज
उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि साजिद खान भी गंभीर रूप से घायल है। इस संदर्भ में खदान पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। घटना निर्जन रेलवे लाइन क्षेत्र में हुई थी, जहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था। बावजूद इसके, एलसीबी के पीआई शंकर शेलके के नेतृत्व में 3 अधिकारियों और 20 कर्मचारियों की टीम ने गोपनीय सूत्रों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों का पता लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
Bhayandar Dongri Metro Car Shed: भाईंदर के डोंगरी में फिर बढ़ा अतिक्रमण, मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट पर संकट
Palghar Nanivali Bike Accident: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत
Nashik Crime News: स्वामी नारायण मंदिर पार्किंग में चोरी, 22 वर्षीय युवक पर कोयता और डंडे से हमला
Mumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता
गिरफ्तार आरोपियों में फैजान मुर्रफ खान, हाजी नगर, शिवणी, अब्दुल अरबाज, ताज चौक, इंदिरा नगर और शोएब अली उर्फ राजा, सैयदपुरा, शिवणी शामिल हैं। इसके अलावा बुलढाना जिले के शेगांव से फरार होने की तैयारी में लगे तीन अन्य आरोपी शेख अस्लम, सैय्यद शहबाज उर्फ सोनू, और एक विधि संघर्षग्रस्त बालक को मोटरसाइकिल सहित हिरासत में लिया गया।
ये भी पढ़ें :- Akola News: अब नहीं छूटेगी बारिश की एक बूंद, हर गांव में लगेगा बारिश नापने का यंत्र!
आरोपियों ने कबूला गुनाह
पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपियों को संदेह था कि पीड़ितों के साथ कोई लड़की है, इसी गलतफहमी के कारण विवाद हुआ और हत्या तक बात पहुंची। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, पुलिस निरीक्षक विजय चव्हाण, उपनिरीक्षक गोपाल ढोले, विष्णु बोडखे, माजिद पठान, फिरोज खान, वसीमुद्दीन, सुलतान पठान समेत अधिकारी और कर्मचारियों ने की है। आगे की जांच खदान पुलिस स्टेशन द्वारा की जा रही है।
Akola businessman murder case solved
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर स्पोर्ट्स हब और मेयो प्रोजेक्ट, CM फडणवीस ने किया निरीक्षण; गुणवत्ता सुधार के सख्त निर्देश
May 03, 2026 | 09:54 AMTanker Hijack: यमन तट पर फिर तनाव! तेल टैंकर पर सोनालियाई डाकुओं का कब्जा, अदन की खाड़ी में बढ़ा खतरा
May 03, 2026 | 09:47 AMBhayandar Dongri Metro Car Shed: भाईंदर के डोंगरी में फिर बढ़ा अतिक्रमण, मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट पर संकट
May 03, 2026 | 09:43 AMPalghar Nanivali Bike Accident: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत
May 03, 2026 | 09:30 AMNashik Crime News: स्वामी नारायण मंदिर पार्किंग में चोरी, 22 वर्षीय युवक पर कोयता और डंडे से हमला
May 03, 2026 | 09:24 AMTMC कार्यकर्ताओं में झगड़ों की ये है वजह! बंगाल BJP अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, पॉलिटिकल मर्डर का बताया जिम्मेदार
May 03, 2026 | 09:24 AMनागपुर के धामनगांव में भीषण आग, खेतों की आग ने लिया विकराल रूप, गांव में मचा हड़कंप; कई घर जलकर राख
May 03, 2026 | 09:22 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM











