Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शहर की बाजार वसूली के लिए जल्द जारी होंगी निविदाएं, अखिरकार मनपा प्रशासक ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Akola News: अकोला महानगरपालिका की बाजार वसूली से संबंधित निविदा प्रक्रिया के प्रस्ताव को मनपा प्रशासक डा. सुनील लहाने ने मंजूरी दे दी है। कुछ दिनों में निविदाएं प्रकाशित की जाएंगी।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Aug 29, 2025 | 11:36 AM

अकोला महानगरपालिका की बाजार वसूली निविदा (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: अकोला महानगरपालिका की बाजार वसूली से संबंधित निविदा प्रक्रिया का रास्ता अब साफ हो गया है। मनपा प्रशासक डा. सुनील लहाने ने इस संदर्भ में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके परिणामस्वरूप आगामी कुछ दिनों में निविदाएं प्रकाशित की जाएंगी, जिससे मनपा को प्रति वर्ष लगभग दो करोड़ रु। का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है।

शहर में सड़क किनारे तथा मनपा द्वारा निर्धारित स्थलों पर हाथगाड़ी या जमीन पर बैठकर व्यवसाय करने वालों से प्रतिदिन निश्चित शुल्क वसूला जाता है। पूर्व में यह कार्य ठेका पद्धति से किया जाता था, लेकिन 31 दिसंबर को स्वाति कंपनी का ठेका रद्द कर दिया गया। तब से यह कार्य मनपा के कर्मचारी कर रहे हैं।

बाजार वसूली के लिए 6 कर्मचारी नियुक्त

हालांकि, मनपा का क्षेत्रफल 124 वर्ग किमी है, लेकिन बाजार वसूली के लिए केवल 6 कर्मचारी नियुक्त हैं, जिससे वसूली की राशि अत्यंत कम हो रही है। वर्तमान में बाजार वसूली शुल्क 10 से 15 रुपये है। प्रशासन ने इसमें वृद्धि करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए एक समिति का गठन किया गया। समिति ने शुल्क को दोगुना करने का प्रस्ताव दिया। लेकिन आठ महीने बीत जाने के बावजूद निविदा प्रक्रिया पर कोई निर्णय नहीं लिया गया, जिससे मनपा को बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है।

यह भी पढ़ें – जिले में बारिश से जलाशयों में बढ़ा जलस्तर, पोपटखेड बांध से छोड़ा पानी, मोर्ना और निर्गुणा ओवरफ्लो

निर्णय में एकमत की देरी बनी बाधा

पूर्व में बाजार वसूली का ठेका 96 लाख रुपये में दिया गया था। उस स्थिति में ठेकेदार द्वारा कितनी भी वसूली की जाए, मनपा को वार्षिक रूप से 96 लाख रुपये का राजस्व सुनिश्चित होता था। अब प्रशासन को सीधे तीन करोड़ रुपये की निविदा की अपेक्षा है। लेकिन अब तक एक करोड़ रुपये से अधिक की निविदाएं प्रकाशित न होने के कारण यह संदेह बना हुआ था कि तीन करोड़ की निविदाएं प्राप्त होंगी या नहीं। इस विषय पर प्रशासन के अधिकारियों में एकमत नहीं बन पा रहा था, जिससे निर्णय में देरी हुई और निविदा प्रक्रिया अटक गई।

Tenders issued soon city market recovery municipal administrator approved proposal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 29, 2025 | 11:36 AM

Topics:  

  • Akola
  • Akola District News
  • Akola News

सम्बंधित ख़बरें

1

छात्रा की आत्महत्या पर गुस्साए पालक, इंग्लिश मीडियम स्कूल के खिलाफ आक्रोश, बजरंग दल का प्रदर्शन

2

शिवापुर में 100 बेड के जिला अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, और छह महीने की प्रतीक्षा

3

लंबित मांगों को लेकर पेंशनधारकों का दिल्ली में आंदोलन और युवक की हत्या पर ग्रामस्थों का आक्रोश

4

Akola न्यू तापड़िया नगर ROB निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, अधिकांश पिलर तैयार,रेलवे गेट समस्या होगी खत्म

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.