अकोला में पारा 46.3 डिग्री के पार, 23 मई तक ‘हीटवेव’ की चेतावनी; प्रशासन और डॉक्टरों ने जारी की गाइडलाइन
Akola Weather Update: अकोला में तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद मौसम विभाग ने 23 मई तक हीटवेव की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने दोपहर में बाहर न निकलने की अपील की।
- Written By: रूपम सिंह
अकोला में तापमान (सोर्स-सोशल मीडिया)
Akola Temperature Heatwave Alert: अकोला शहर के साथ-साथ जिले भर में दिन प्रतिदिन तापमान में वृद्धि होती जा रही है। यहां पर कुछ दिनों पूर्व शहर का तापमान 46.9 डिसे पर जा चुका है। इसी तरह अभी भी यहां तापमान 45 डिसे से 46 डिसे के आसपास ही रहता है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 29.8 डिसे तथा अधिकतम तापमान 46.3 डिसे पर था। इस तरह शहर तथा जिला रोज तप रहा है। मौसम विभाग द्वारा चेतावनी दी गयी है कि, 23 मई तक जिले भर में गर्मी की लहर चलेगी।
इसलिए सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। अकोला जिला प्रशासन द्वारा लोगों से कहा गया है कि, दोपहर के समय 12 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक यदि जरूरी कम न हो तो घरों से बाहर न निकलें। इसके अलावा भी अन्य कुछ आवश्यक सूचनाएं जिला प्रशासन द्वारा दी गयी हैं। जिला प्रशासन ने इन सूचनाओं पर अमल करने की अपील की है। क्योंकि तापमान में दिन प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है।
शहर में धूप लगने के रोगी बढ़े
इस समय आए दिन तापमान में लगातार तेजी आती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से तापमान 45 डिसे से अधिक ही रहता है। इस कारण अकोला शहर में धूप लगने के रोगी बढ़े हैं। इसलिए सभी लोगों को सावधानी बरतने की सूचना दी गयी है। दोपहर को यदि बहुत आवश्यक काम न हो बाहर निकलना टालना चाहिए। यह विचार बातचीत के दौरान शहर के वरिष्ठ हार्ट और शुगर स्पेशलिस्ट डा. रविंद्र चौधरी ने प्रकट किए। उन्होंने कहा कि, इस समय धूप काफी बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि, सभी का काम है कि भरपूर पानी पिये और सिर पर सूती कपड़ा बांध कर ही बाहर निकलें।
सम्बंधित ख़बरें
आसमान से बरस रही आग! नागपुर में तापमान 46°C पार जाने के संकेत, 25 मई तक कोई राहत नहीं
आज का मौसम: अगले 12 घंटों में 12 राज्यों में आईएमडी अलर्ट जारी, बारिश-तूफान की आशंका, जानिए आपके शहर का हाल
NEET Paper Leak: दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग, बसपा ने अकोला में ज्ञापन सौंपकर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
अकोला मनपा की नई 4 मंजिला इमारत का डिजाइन तैयार; सरकार से 100 करोड़ मंजूर, 3 साल में पूरा होगा निर्माण
उन्होंने कहा कि, इस मौसम में मौसमी फलों का सेवन करें, मौसमी फलों का रस पी सकते हैं। इसी तरह रात के समय जहां तक हो सकें हल्का भोजन करें। फलों के रस के साथ-साथ मट्टे का सेवन करें। जहां तक हो सके बाहर के खाने से बचें। इसी तरह गहरे रंग के कपड़े न पहनें, सूती और हल्के रंग के कपड़ों का उपयोग करें।
ये भी पढ़े:- गोंदिया में 2.37 लाख से ज्यादा राशन कार्डधारकों पर संकट, ई-केवाईसी नहीं कराने वालों की सूची सरकार को भेजी
सेहत का रखें विशेष ध्यान
यदि धूप लग जाती है, बुखार आता है या बेचैनी, घबराहट आदि अन्य कोई तकलीफ होती है इसी तरह पेट में गड़बड़ होती है और दस्त लगते हैं तो तुरंत अपने डाक्टर से संपर्क करें। डाक्टर की सलाह के बिना अपना उपचार खुद न करें और अपने चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही दवा लें।
उन्होंने कहा कि, इस गर्मी के मौसम में छोटे बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सेहत की ओर विशेष ध्यान दें। इसी तरह प्यास न भी लगे तो भी पानी पीते रहें। फ्रीज का ठंडा पानी पीने के बजाए मटके का पानी पीयें। कोई भी तकलीफ होने पर अपने डाक्टर की सलाह तुरंत लें।
