कृषि विश्वविद्यालयों को स्टार्टअप्स व इन्क्युबेशन सेंटर शुरू करने के निर्देश, राज्यपाल वर्मा की अध्यक्षता
महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने कृषि विश्वविद्यालयों को स्टार्टअप्स और इन्क्युबेशन सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कृषि स्नातकों को आय का साधन प्रदान करने के लिए 50 स्टार्टअ
Akola News: महाराष्ट्र के राज्यपाल तथा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जिष्णु देव वर्मा की अध्यक्षता में राज्य के कृषि एवं पशुधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा कृषि एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई.
बैठक में राज्यपाल ने प्रत्येक कृषि विश्वविद्यालय को कृषि आधारित इन्क्युबेशन सेंटर स्थापित करने और कृषि उत्पादों पर आधारित कम से कम 50 स्टार्टअप्स शुरू करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में तैयार होने वाले कृषि उत्पादों की बिक्री होनी चाहिए ताकि कृषि स्नातकों को आय का साधन प्राप्त हो सके. इस दिशा में स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है.
बैठक की शुरुआत में पशुधन विभाग के सचिव रामास्वामी एन. ने पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय और मत्स्य व्यवसाय पर विस्तृत प्रस्तुति दी. उन्होंने इस क्षेत्र की संभावनाओं और चुनौतियों का विवेचन किया. इसके बाद कृषि आयुक्त सूरज मांढरे, मत्स्य आयुक्त प्रेरणा देशभ्रतार और पशुसंवर्धन आयुक्त किरण पाटिल ने भी अपनेअपने विभागों की जानकारी दी.
सम्बंधित ख़बरें
मुरबाड तथा अंबरनाथ की सीमा पर है MIDC का बारवीं बांध, पर्यटन क्षेत्र बनने के लिए
बालापुर: 200 किमी खेत पगडंडी रास्तों का प्रारूप तैयार, नितिन देशमुख ने पहले चरण के कार्यों के दिए निर्देश
अकोला CA पेशे में AI की भूमिका पर सेमिनार, 2027 के बाद क्वालिफाई होने वाले सदस्य होंगे पूरी तरह ‘AI रेडी’
भाईंदर: अन्ना पैलेस ऑर्केस्ट्रा बार में छापा, गुप्त कमरे से 13 लड़कियां रेस्क्यू
प्रस्तुत किया उपलब्धियों का विवरणअकोला के कुलपति शरद गडाख, तथा वसंतराव नाईक मराठवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय, परभणी के कुलपति इंद्र मणी ने भी अपनेअपने विश्वविद्यालयों की उपलब्धियों और योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया. बैठक में कृषि और पशुधन क्षेत्र में नवाचार, स्टार्टअप्स को बढ़ावा और स्नातकों को रोजगारोन्मुख अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया.राज्यपाल महोदय ने स्पष्ट किया कि कृषि विश्वविद्यालयों को केवल शिक्षा तक सीमित न रहकर उत्पादन और विपणन की दिशा में भी ठोस कदम उठाने होंगे.
