Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राज्य उत्पाद शुल्क विभाग की कार्रवाई: अकोला के बालापुर में मिनी शराब फैक्ट्री सील, मास्टरमाइंड की तलाश तेज

Akola Illegal Country Liquor: पुणे जहरीली शराब कांड के बाद अकोला में राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालापुर के सातरगांव में अवैध नकली देसी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 25, 2026 | 10:22 AM

अकोला, नकली देसी शराब,(सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Akola Illegal Liquor Factory: पुणे में जहरीली शराब कांड के बाद पूरे महाराष्ट्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में राज्य उत्पाद शुल्क विभाग की उड़न दस्ता टीम ने कार्रवाई करते हुए अकोला के बालापुर तहसील के सातरगांव में संचालित एक अवैध नकली देसी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान करीब 31 लाख 95 हजार रु. का अवैध माल और मशीनरी जब्त की गई, लेकिन फैक्ट्री का संचालक और मुख्य सूत्रधार मौके से फरार होने में सफल रहा।

राज्य उत्पाद शुल्क विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि सातरगांव के नदी किनारे स्थित खेत में एक बंद टीन शेड के भीतर बड़े पैमाने पर नकली देसी शराब तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर निरीक्षक प्रमोद कांबले के नेतृत्व में उड़न दस्ता टीम ने छापा मारा, छापे के दौरान वहां बड़े पैमाने पर नकली शराब बनाने का पूरा नेटवर्क सक्रिय मिला।

कार्रवाई में देशी शराब तैयार की 55 हजार सीलबंद प्लास्टिक की बोतलें, लगभग 400 लीटर स्पिरिट, चार इम, विभिन्न रासायनिक एसेंस, बॉटलिंग मशीन, अल्कोहल मीटर सहित कुल 31 लाख 95 हजार 110 रुपये का सामान जब्त किया गया। अधिकारियों के अनुसार, यह शराब बाजार में बेचने की तैयारी थी।

सम्बंधित ख़बरें

शौचालय में छिपा तेंदुए ने ग्रामीणों पर किया हमला! भंडारा में दो लोग जख्मी, गांव में वन विभाग की टीम मुस्तैद

FDA का सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र अभियान: मुंबई की बेकरियों पर कार्रवाई; 5 लाइसेंस रद्द, अवैध दवाएं जब्त

पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा: गड़चिरोली के BSF जवान सुरेश दुर्गुजी अंबाडारे शहीद, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर एलिवेटेड डेक और नया FOB शुरू, लोकल और मेट्रो यात्रियों को मिली भीड़ से राहत

मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

हालांकि इतनी बड़ी कार्रवाई के बावजूद फैक्ट्री का संचालक और इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड फरार है। बताया जा रहा है कि जिस खेत में यह फैक्ट्री चल रही थी, उसके भूमि अभिलेख (7/12) उपलब्ध हैं।

ऐसे में शेड का मालिक कौन है, स्पिरिट और खाली बोतलों की आपूर्ति किसने की तथा परिवहन में किन वाहनों का उपयोग किया गया, इसकी जानकारी जुटाना कठिन नहीं माना जा रहा है। इसके बावजूद मुख्य आरोपियों को फिलहाल अज्ञात दर्शाया गया है। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल भी उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-शौचालय में छिपा तेंदुए ने ग्रामीणों पर किया हमला! भंडारा में दो लोग जख्मी, गांव में वन विभाग की टीम मुस्तैद

सातरगांव स्थित बंद फैक्ट्री से शराब की बोतलें की जब्त

गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सातरगांव स्थित बंद फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में स्पिरिट, नकली देसी शराब की 550 पेटियां (करीब 55 हजार बोतलें), लेबल, पैकेजिंग सामग्री और मशीनरी बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

-प्रमोद कांबले, उडन दस्ता प्रभारी निरीक्षक

जांच का दायरा बढ़ाया गया

जब्त किए गए स्पिरिट और अन्य सामग्री के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। विभाग का दावा है कि जल्द ही स्पिरिट सप्लायर, फैक्ट्री संचालक और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Illegal country liquor factory busted balapur excise raid akola

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 10:22 AM

Topics:  

  • Akola News
  • Crime News
  • Illegal Liquor
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.