Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिवापुर में 100 बेड के जिला अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, और छह महीने की प्रतीक्षा

Shivapur District Hospital: शिवापुर (अकोला) में 100 बेड का नया जिला अस्पताल 90% पूरा होकर अंतिम चरण में है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विकसित इस परियोजना में OPD, ICU, सर्जरी कक्ष आदी होगा।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Dec 10, 2025 | 05:39 PM

शिवापुर में 100 बेड का जिला अस्पताल अंतिम चरण में

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Healthcare: अकोला शहर से सटे मलकापुर-येवता मार्ग पर शिवापुर में 100 बेड के नए जिला अस्पताल (सिविल हॉस्पिटल) का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। परियोजना का लगभग 90% निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य धीमी गति से चल रहा है। इसके कारण नागरिकों को अस्पताल की सेवाओं के लिए अगले छह महीने और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। शिवापुर में पांच एकड़ सरकारी भूमि में से लगभग सवा एकड़ क्षेत्र पर यह अस्पताल बनाया जा रहा है। नए वर्ष में इसके शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

अस्पताल परिसर में 50 बेड का क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल भी विकसित किया जा रहा है। अब तक 90% निर्माण पूरा हो चुका है, जिसमें बाह्य रोगी विभाग (OPD), शल्यक्रिया गृह, विभिन्न वार्ड और जिला शल्य चिकित्सक का कार्यालय शामिल हैं। यह परियोजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन है। जिला शल्य चिकित्सक डॉ. आरती कुलवाल ने बताया कि जून के अंत तक पूरा कार्य होने की उम्मीद है।

2.00 हेक्टेयर क्षेत्र पर निर्माण शुरू किया गया

इस परियोजना के लिए सरकार द्वारा 46.12 करोड़ रुपये पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं। निधि की कमी न होने के बावजूद काम की गति धीमी रही है, जिसके चलते नागरिकों में नाराजगी भी देखी जा रही है। 2017 में प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार, शिवापुर (तहसील अकोला) के गट क्र. 46 की 9.22 हेक्टेयर भूमि में से 1.40 हेक्टेयर भूमि संत गाडगे महाराज सूतगिरणी संस्था की पर्यायी भूमि के रूप में दी गई थी। इसके साथ गट क्र. 64 की 0.60 हेक्टेयर सरकारी भूमि मिलाकर कुल 2.00 हेक्टेयर क्षेत्र पर निर्माण शुरू किया गया।

क्रिटिकल केयर यूनिट और आधुनिक सुविधाएँ

जिला अस्पताल के साथ 16.23 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट भी तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य गंभीर मरीजों को अत्याधुनिक उपचार सुविधा उपलब्ध कराना है। डॉ. आरती कुलवाल ने बताया कि इस यूनिट से जिले के गंभीर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

ये भी पढे़: लंबित मांगों को लेकर पेंशनधारकों का दिल्ली में आंदोलन और युवक की हत्या पर ग्रामस्थों का आक्रोश

अस्पताल में उपलब्ध होंगी ये प्रमुख सुविधाएँ

  • विशाल बाह्य रोगी विभाग (OPD)
  • अत्याधुनिक शल्यक्रिया कक्ष
  • महिलाओं और बच्चों के लिए अलग विभाग
  • आवश्यक औषधोपचार सुविधा
  • ICU एवं क्रिटिकल केयर सेवाएं
  • ग्रामीण और शहरी मरीजों के लिए उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं

Shivapur 100 bed district hospital construction final stage akola

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 10, 2025 | 05:39 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Civil Hospital
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

वसई में ज्वेलर पर जानलेवा हमला, पानी मांगने के बहाने दुकान में घुसे आरोपी, पुलिस ने नासिक से दबोचा

2

DCCB के विकास को मिली नई दिशा, दीर्घकालीन योजनाओं पर जोर, पालकमंत्री भोयर ने ली समीक्षा बैठक

3

Bhandara News: स्वास्थ्य अधीक्षक से मांगी 10 लाख की फिरौती, पुलिस में मामला दर्ज

4

समृद्धि पंचायत योजना की टैक्स राशि से होगा गांव का विकास, ग्रामवासियों को टैक्स पर मिलेगी 50% रियायत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.