Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Akola News: सेतू संगठन का आंदोलन 10 सितंबर को, जिले के सभी केंद्र रहेंगे बंद

Akola: अकोला जिले में 10 सितंबर को एक बड़ा आंदोलन होने वाला है। यह आंदोलन सेतू संगठन द्वारा किया जा रहा है। सरकार की अन्यायपूर्ण फैसलों के खिलाफ सेतु संगठन आंदोलन करने जा रहा है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Sep 08, 2025 | 12:31 PM

अकोला न्यूज

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: अकोला जिले के सेतू संगठन ने राज्य सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 10 सितंबर 2025 को जिलाधिकारी कार्यालय, अकोला में सुबह 10:30 बजे निवेदन देने की घोषणा की है। इस दिन जिले के सभी सेतू केंद्र बंद रहेंगे।

सेतू संगठन के जिलाध्यक्ष प्रणय बासोले ने बताया कि वॉटस एप चैटबॉट और आपले सरकार ओपन पोर्टल के माध्यम से राजस्व सेवाएं देने का निर्णय तत्काल वापस लिया जाए, अन्यथा हजारों संचालकों की रोजी-रोटी पर संकट उत्पन्न होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे बेरोजगारी, भुखमरी और आत्महत्या की स्थिति बन सकती है।

सेतू केंद्र अनिश्चितकालीन बंद

संगठन की प्रमुख मांगों में चैटबॉट और ओपन पोर्टल को बंद करना, केवल बंद पड़े केंद्रों को ही पुनः अनुमति देना, संचालकों को आईपीसी की धारा 353 ए के तहत सुरक्षा देना, मासिक कमीशन सीधे बैंक खाते में जमा करना, शिकायतों की निष्पक्ष जांच और आधार केंद्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया में दो माह की वृद्धि शामिल है।

सम्बंधित ख़बरें

अकोला में MIM का होगा राज? स्थायी समिति चुनाव में भाजपा और एमआईएम के बीच पक रही सियासी खिचड़ी

अकोला में भाजपा शहर सुधार आघाड़ी की जीत, जात-पात से ऊपर उठकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प

अकोला मनपा: बाजार वसूली ठेके में उलझा प्रशासन, 2 करोड़ से 1.5 करोड़ की राशि पर भी नहीं मिल रहे ठेकेदार

अकोला की 170 स्कूलों की RTE पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण, 1883 सीटों पर गरीब बच्चों को मिलेगा मौका

बासोले ने स्पष्ट किया कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 अक्टूबर से राज्यभर के सेतू केंद्र अनिश्चितकालीन बंद कर दिए जाएंगे, जिससे नागरिकों को ऑनलाइन सरकारी सेवाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। उन्होंने सभी संचालकों से 10 सितंबर को सुबह 10 बजे जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें – लगातार बारिश से सोयाबीन की फसलों पर मंडराया संकट, कृषि विभाग ने खेतों पर पहुंचकर किया मार्गदर्शन

रक्तदान शिविर में 36 से अधिक रक्तदाताओं ने लिया भाग

मुर्तिजापुर तहसील के कुरूम गांव में शनिवार को गणेश विसर्जन के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक हरीश पिंपले के मार्गदर्शन में संताजी गणेश मंडल द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। संस्थापक अध्यक्ष संतोष शिरभाते और कार्यकर्ताओं के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 36 से अधिक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज के लिए मूल्यवान योगदान दिया।

केंद्र सरकार के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु जय संताजी गणेश उत्सव मंडल ने यह शिविर आयोजित किया। उद्घाटन माना पुलिस स्टेशन के थानेदार गणेश नावकार के हाथों संताजी महाराज और गवरजाबाई सारडा की प्रतिमा पूजन के साथ हुआ।

इस अवसर पर सरपंच अतुल वाट, देवीदास चर्जन, श्रावण दावेदार, बाबू देशमुख सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। शिविर में सरपंच अतुल बाजड, प्रदीप ठाकरे, अजय ठाकरे, प्रमोद सपकाल, इमरान खान, सैय्यद अझहर, आकाश काले की उपस्थिति रही। सफलतार्थ डा. विनोद जेठवाणी, संजय घाटे, मोहन सहारे, अविनाश तिजारे, प्रमोद भागवत और साई जीवन ब्लड सेंटर की टीम ने विशेष प्रयास किए. गांव के युवाओं ने भी सक्रिय सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Setu organization agitation on september 10 all centers in district remain closed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2025 | 12:30 PM

Topics:  

  • Akola
  • Akola District News
  • Akola News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.