- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Repeat For Akola Metropolitan Area
अकोला महानगर क्षेत्र के लिए शहर में स्वतंत्र अतिरिक्त तहसील कार्यालय को मंजूरी, सरकार ने जारी किए आदेश
महाराष्ट्र सरकार ने अकोला महानगर क्षेत्र के लिए स्वतंत्र अतिरिक्त तहसील कार्यालय की स्थापना को मंजूरी दी है।

Akola District: अकोला तहसील कार्यालय के पुनर्गठन का प्रस्ताव आखिरकार मंजूर हो गया है. महाराष्ट्र सरकार के राजस्व विभाग ने 2 अप्रैल को एक सरकारी निर्णय के अंतर्गत आदेश जारी कर अकोला मनपा क्षेत्र के लिए स्वतंत्र अतिरिक्त तहसील कार्यालय की स्थापना को मंजूरी दी है. इस निर्णय के पीछे अकोला पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर सावरकर की लगातार तीन वर्षों से की जा रही मांग और प्रयास हैं.
उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से बारबार आग्रह किया था कि अकोला तहसील का आकार बड़ा होने के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग-अलग तहसील कार्यालय होना आवश्यक है. अकोला तहसील के अंतर्गत वर्तमान में अकोला मनपा और 203 राजस्व गांव शामिल हैं.
जनगणना 2011 के अनुसार ग्रामीण जनसंख्या 2,33,748 है, जबकि अकोला महानगरपालिका क्षेत्र की जनसंख्या 5 लाख से अधिक है. इतने बड़े क्षेत्र के लिए एक ही तहसील कार्यालय से कामकाज संभालना कठिन हो रहा था. चुनावी कार्यों के साथ-साथ संजय गांधी निराधार योजना विभाग और अन्य राजस्व सेवाओं का बोझ भी इसी कार्यालय पर था. सावरकर ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का आभार व्यक्त किया है.
सम्बंधित ख़बरें
दिव्यांग कोटे में अनियमितता, जांच के बाद शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई
बार्शी टाकली में गैस सिलिंडर की जांच, 5 प्रतिष्ठानों से सिलिंडर जब्त
नाबालिग से यौन अत्याचार मामले में आरोपी को 5 साल की सजा, अकोला कोर्ट का फैसला
‘..तो नहीं होता हादसा’, नासिक कार एक्सीडेंट पर CM फडणवीस का बड़ा बयान, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान
Repeat for akola metropolitan area
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: समीर रिजवी की ताबड़तोड़ पारी से जीता दिल्ली, मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से रौंदा
Apr 04, 2026 | 07:04 PMअमेरिका की हर चाल पर चीन की ‘बाज नजर’; AI और डेटा के जरिए सैन्य गतिविधियों को उजागर कर रही हैं चीनी कंपनियां
Apr 04, 2026 | 07:03 PM“हिंदी थोपने की एक और साजिश….” CM MK Stalin ने सीबीएसई के नए सिलेबस पर उठाए सवाल; लगाए गंभीर आरोप
Apr 04, 2026 | 07:01 PMखर्च कम करो, जीवन बदल जाएगा, जानिए प्रेमानंद जी महाराज की वो बातें जो किस्मत बदल सकती हैं
Apr 04, 2026 | 06:50 PMLIVEIPL 2026 GT vs RR Score: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, मांसपेशियों में खिंचाव के कारण गिल बाहर
Apr 04, 2026 | 06:50 PMOperation Epic Fury: पेंटागन ने पहली बार माना सैन्य नुकसान, ईरान युद्ध में 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत; 365 घायल
Apr 04, 2026 | 06:39 PMअशोक खरात CDR विवाद: सुषमा अंधारे ने उठाए अंजलि दमानिया पर सवाल, पूछा- BJP के नेता गायब क्यों?
Apr 04, 2026 | 06:37 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














