अकोला में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार; 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत रामदासपेठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अकोला के रामदासपेठ पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत आईपीएल क्रिकेट सट्टे पर छापेमारी कर दो आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया आरोपियों के पास से मोबाइल और नगदी सहित 34,200 रुपये का माल जब्त किया गया है।
akola-780
Updated on

Crime News Akola: अकोला पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में चल रहे ऑपरेशन प्रहार अंतर्गत रामदासपेठ पुलिस स्टेशन ने विशेष कार्रवाई करते हुए आईपीएल क्रिकेट सट्टा खेल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शनिवार रात देशमुख फैल बाजू के एफ।सी।आई। गोदाम के पास सार्वजनिक स्थल पर की गई।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें आरोपी शुभम थोरात 30 व्यवसाय एमआर, निवासी बाबा रायटर देशमुख फैल और शिवमोहन उर्फ भोला यादव 36 व्यवसाय मजदूरी, निवासी वरवट बकाल जि। बुलढाना, वर्तमान निवासी बाबा रायटर चाल, देशमुख फैल को पकड़ा गया।

दोनों आरोपी मोबाइल फोन और व्हॉट्सऐप के माध्यम से सीएसके बनाम डीडी मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेल रहे थे। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन और 1,200 रु। नगद सहित कुल 34,200 रु। का माल जब्त किया। पूछताछ में आरोपियों ने मोहित शर्मा और हर्षल चालसे के नाम बताए, जो फिलहाल फरार हैं।

उनकी तलाश जारी है। इस मामले में रामदासपेठ पुलिस स्टेशन में धारा 12अ महाराष्ट्र जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी। चंद्रकांत रेड्डी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक शिरीष खंडारे, प्रदीप जोगदंड, नीलेश गायकवाड, पुलिस हवालदार दादाराव टापरे, पुलिस कांस्टेबल श्याम मोहले, अनिल धनभर, इमाम चौधरी, माधुरी लाहोले, अभिजित इंगले, प्रेम नांदोकार सहित रामदासपेठ पुलिस स्टेशन की टीम ने की।

Navbharat Live
navbharatlive.com