Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

परतवाड़ा यौन शोषण प्रकरण में दोषियों पर कठोर कार्रवाई करें, हिंदू जनजागृति समिति पुलिस अधीक्षक को सौंपा निवेदन

परतवाड़ा यौन शोषण प्रकरण में 180 युवतियों के शोषण पर हिंदू जनजागृति समिति ने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 16, 2026 | 09:58 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: परतवाड़ा में उजागर हुए चौंकाने वाले यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग प्रकरण में लगभग 180 युवतियों के शोषण की जानकारी सामने आने के बाद पूरे महाराष्ट्र में आक्रोश फैल गया है.

मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज और उसके साथियों द्वारा सैकड़ों अश्लील वीडियो बनाकर प्रसारित करने के मामले में हिंदू जनजागृती समिति ने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को निवेदन प्रस्तुत किया.

इस निवेदन में कहा गया कि यह अपराध केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि संगठित अपराध का हिस्सा हो सकता है. इसलिए इस मामले में मकोका और पॉक्सो कानून के तहत कठोर कार्रवाई की मांग की गई. शीघ्र फांसी की सजा दें साथ ही आरोपियों की आर्थिक सहायता की जांच, पुलिस की भूमिका की समीक्षा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर शीघ्र फांसी की सजा, साइबर विभाग द्वारा वीडियो हटाने की कार्रवाई तथा पीड़िताओं की सुरक्षा और पुनर्वास की मांग भी की गई है.

सम्बंधित ख़बरें

173 साल की हुई भारतीय रेल, रेलमंत्री ने शेयर की पहले रेल ब्रिज की तस्वीर, ठाणे में मना जश्न

ठाणे में CREDAI-MCHI की प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन का आगाज़, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे करेंगे उद्घाटन

राज्य सरकार का बड़ा फैसला: संभाजीनगर के नए विभागीय आयुक्त बने जी. श्रीकांत

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने पकड़े 250 तेंदुए ! राज्य में टाइगर सफारी का प्लान, वन मंत्री गणेश नाईक ने दी जानकारी

इसके अतिरिक्त समिति ने दो अन्य विषयों पर भी निवेदन दिया है इनमें कॉर्पोरेट जिहाद के खिलाफ कार्रवाई जैसे बहुराष्ट्रीय कंपनियों में हिंदू महिलाओं पर अत्याचार और धार्मिक कट्टरता रोकने हेतु कानूनी कदम उठाए जाएं और मदरसों का अनुदान रोकने की मांग जैसे जाकिर हुसैन मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत दिए गए 50 लाख रुपये का अनुदान रद्द किया जाने की भी मांग की गयी है.

समिति ने सूचित किया कि यदि दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो तीव्र जन आंदोलन छेड़ा जाएगा. यह निवेदन देते समय शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्तान के प्रा. हरिदास ठाकरे, एड. आनंद तायड़े, कल्याणी मित्रा, अश्विनी सरोदे, अजय खोत, योगेश अग्रवाल, एड. श्रुति भट, अमोल वानखड़े आदि उपस्थित थे.

Paratwada sexual abuse case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 16, 2026 | 08:26 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.