-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- New And Creative Thinking Is The Key To Success Lecture Series On Out Of Box Thinking At Ghrua
नई और रचनात्मक सोच सफलता की कुंजी, जीएचआरयूए में ऑउट ऑफ बॉक्स थिंकिंग विषय पर व्याख्यानमाला
जीएचआरयूए में डॉ. श्रीवास्तव ने ऑउट ऑफ बॉक्स थिंकिंग पर व्याख्यान दिया, नई सोच को सफलता की कुंजी बताया।

Amravati News: वीएनआईटी के फाइनेंशियल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. सतीश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि जीवन में समस्याओं का सामना मजबूती से करना चाहिए. इसके लिए जरूरी है कि हमेशा कुछ नया और रचनात्मक सोचा जाए. यही वह कुंजी है जो आपको हर मुश्किल हालात से लड़ने में सहायता करेगी. तनाव, अवसाद और निराशा से बचाएगी, साथ ही भविष्य में अपनी अनोखी पहचान बनाने में मददगार साबित होगी.
जीएच रायसोनी यूनिवर्सिटी में सदा ज्ञान व्याख्यानमाला के अंतर्गत ऑउट ऑफ बॉक्स थिंकिंग विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया था. डॉ. श्रीवास्तव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. विनायक देशपांडे ने की. इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. स्नेहिल जायस्वाल, विद्यार्थी कल्याण विभाग के अधिष्ठाता डॉ. प्रशांत अवचट मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
जीवन में प्रगति के लिए नए विचारों को खोजे
डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन में प्रगति करने के लिए जरूरी है कि नए विषय व नवाचार, नए विचारों को खोजे और उन पर अपना ध्यान केंद्रित करे. जो आउट ऑफ द बॉक्स यानी एक सीमित दायरे से बाहर निकल कर सोचे जाने पर ही संभव है. विचार आपके अपने और स्वतंत्र हो. उसमें किसी तरह की कोई दुविधा या संदिग्धता नहीं हो. विचारों को गंभीरता से अमल में लाए.
सम्बंधित ख़बरें
अकोला नवविवाहिता उत्पीड़न: शादी के कुछ ही महीनों बाद मिली जान से मारने की धमकी, पति-सास सहित 4 पर केस दर्ज
Akola Land Scam: असली आधार कार्ड पर लगाया दूसरे का फोटो; 2 एकड़ जमीन हड़पकर 11 लाख की धोखाधड़ी, 2 गिरफ्तार
अकोला में 1.15 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, 581 बूथ तैयार
किसानो को मिलेगी 2 लाख तक कर्ज माफ़ी? विधायक रणधीर सावरकर ने विधानसभा में रखी मांग
कई बार देखा गया है कि युवा कुछ नया करने का तय करते हैं. किंतु उनके अपने विचार स्वतंत्र नहीं होने से वे आगे जाकर दुविधा में फंस जाते है. जिससे उन्हें इच्छित परिणाम नहीं मिलता. लक्ष्य हासिल नहीं होने से वे अवसाद और निराशा से घिर जाते है. उनमें हर वक्त तनाव की स्थिति बनी रहती है. वे चाहकर भी आगे कुछ करने की हिम्मत नहीं कर पाते है. ऐसा नहीं हो इसके लिए जरूरी है कि हमेशा ऑउट ऑफ बॉक्स थिंकिंग रखे.
आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. प्रकाश नारायण ने किया. सफल आयोजन सचिन देशपांडे, कुनाल बोरकर और अश्विनी राठी ने विशेष प्रयास किए.
New and creative thinking is the key to success lecture series on out of box thinking at ghrua
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ketan Agarwal Murder Case: सबूत मिटाने से भाई साहिल की पूछताछ तक, खुल गए सिया गोयल और चेतन चौधरी के सारे राज
Jun 27, 2026 | 10:35 AMरणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 100 दिन पूरे कर बनाया नया रिकॉर्ड, फिल्म ने रचा इतिहास
Jun 27, 2026 | 10:33 AMकांजुरमार्ग-बदलापुर मेट्रो परियोजना का होगा दोबारा अध्ययन, रूट, लागत और यात्री संख्या की होगी समीक्षा
Jun 27, 2026 | 10:32 AMछत्रपति संभाजीनगर में पालकमंत्री संजय शिरसाट का छात्रावास दौरा, 5 करोड़ से हुए सुधार कार्यों का लिया जायजा
Jun 27, 2026 | 10:30 AMGold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव, जानिए आज सोने-चांदी का ताजा भाव
Jun 27, 2026 | 10:29 AMFIFA 2026: डेब्यू वर्ल्ड कप में केप वर्डे का ऐतिहासिक ‘ड्रीम रन’, नॉकआउट में मेसी की अर्जेंटीना से होगी भिड़ंत
Jun 27, 2026 | 10:25 AMनागपुर: इबोला वायरस को लेकर भारत में हाई अलर्ट! इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए एयर सुविधा 2.0 पोर्टल लॉन्च
Jun 27, 2026 | 10:21 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














