-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola National Polio Vaccination Campaign 2026
अकोला में 1.15 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, 581 बूथ तैयार
Akola Health Department: अकोला जिले में 28 जून को राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 1।15 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

Polio Campaign (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Akola Polio Campaign: देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से 28 जून को राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत अकोला जिले में व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के 1 लाख 15 हजार 438 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा बूथों से लेकर घरघर जाकर बच्चों तक पहुंचने के लिए हजारों स्वास्थ्य कर्मियों और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है।
जिलाधिकारी वर्षा मीना, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनय नावंदर तथा उप संचालक स्वास्थ्य सेवा सुशील कुमार वाकचौरे के मार्गदर्शन में जिला स्वास्थ्य अधिकारी बलीराम गाढवे और जिला शल्य चिकित्सक आरती कुलवाल ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा तैयार की है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 87 हजार 174 तथा शहरी क्षेत्रों में 28 हजार 244 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
28 जून को अकोला में राष्ट्रीय पोलियो अभियान
अभियान को सफल बनाने के लिए जिले भर में 581 तीन सदस्यीय पोलियो बूथ टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा 602 दोसदस्यीय क्लस्टर टीमें, 72 ट्रांजिट टीमें, 83 मोबाइल टीमें तथा 63 विशेष टीमें भी कार्यरत रहेंगी। इनका उद्देश्य ऐसे बच्चों तक पहुंचना है जो किसी कारणवश नियमित बूथों तक नहीं पहुंच पाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में इतवारी के अनाज कारोबारी से 9.97 लाख की साइबर ठगी, बैंक अधिकारी बनकर भेजा था फर्जी APK लिंक
नागपुर में नासुप्र का बुलडोजर एक्शन, 9 एकड़ सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण
रायगड: जल्द पूरा होगा दिघी जेटी प्रोजेक्ट! मंत्री नितेश राणे बोले- महाड में बनेगी मछली बाजार बिल्डिंग
नागपुर में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू, 7 अक्टूबर को आएगी अंतिम सूची; जिलाधिकारी ने दी जानकारी
ये भी पढ़े: वर्धा नगर परिषद की टैक्स सुनवाई: 7042 आपत्तियों में से 3 दिन में 2000 संपत्तिधारक पहुंचे, 2200 रहे अनुपस्थित
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अभियान के दूसरे चरण में बूथों पर नहीं आने वाले बच्चों को चिन्हित कर उनके घरों तक पहुंचा जाएगा। इसके लिए 1,694 घरभेंट हाउसटूहाउस टीमों का गठन किया गया है। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक सामग्री का पर्याप्त भंडार उपलब्ध करा है।
दो बूंद जिंदगी की का संदेश
जिला स्वास्थ्य अधिकारी बलीराम गाढवे ने कहा कि राष्ट्रीय पोलियो अभियान के दौरान पांच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को हर बार पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जाए, भले ही उसे पहले कई बार यह दवा दी जा चुकी हो। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे दो बूंद जिंदगी की संदेश को अपनाते हुए 28 जून को अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाएं।
Akola national polio vaccination campaign 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में इतवारी के अनाज कारोबारी से 9.97 लाख की साइबर ठगी, बैंक अधिकारी बनकर भेजा था फर्जी APK लिंक
Jun 26, 2026 | 03:59 PMVastu Tips For Evil Eye : क्या घर की खुशहाली पर लग गई है बुरी नजर? अपनाएं ये 4 आसान वास्तु उपाय
Jun 26, 2026 | 03:54 PMबंदूक के साथ दिखे जितेंद्र कुमार, इंटेंस अवतार में नजर आए रवि किशन, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार पोस्टर जारी
Jun 26, 2026 | 03:52 PMNCERT किताब में आपातकाल चैप्टर पर घमासान, BJP प्रवक्ता ने कांग्रेस को घेरा; बोले- यह लोकतंत्र का काला अध्याय
Jun 26, 2026 | 03:47 PMनागपुर में नासुप्र का बुलडोजर एक्शन, 9 एकड़ सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण
Jun 26, 2026 | 03:43 PMरायगड: जल्द पूरा होगा दिघी जेटी प्रोजेक्ट! मंत्री नितेश राणे बोले- महाड में बनेगी मछली बाजार बिल्डिंग
Jun 26, 2026 | 03:41 PMबुजुर्ग फरियादी के सामने टेबल पर पैर रखकर बैठी महिला कांस्टेबल, फोटो वायरल होते ही हुई सस्पेंड
Jun 26, 2026 | 03:34 PMवीडियो गैलरी

मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM











