Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुर्तिजापुर पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार आरोपी, मामूली बात पर की थी पत्नी की हत्या

मुर्तिजापुर पुलिस ने मध्यप्रदेश से फरार आरोपी मुंगिया जावरकर को गिरफ्तार किया है, जिसने मामूली विवाद में अपनी पत्नी की नृशंस हत्या की थी। आरोपी ने पत्नी के शव को डैम में फेंक दिया था।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 26, 2026 | 09:39 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: मामूली बात को लेकर पत्नी की नृशंस हत्या कर मध्यप्रदेश से फरार हुआ एक आरोपी को मुर्तिजापुर शहर पुलिस की सतर्कता के चलते गिरफ्तार कर लिया गया.मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मुंगिया जावरकर 29, निवासी जल्लार कामिदा, जिला बैतूल मध्यप्रदेश, ने 19 अप्रैल को अपनी पत्नी बाली जावरकर की हत्या कर दी थी. पत्नी मीना डैम पर कपड़े धो रही थी, तभी आरोपी ने उसके सिर पर पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था और शव को डैम के पानी में फेंककर फरार हो गया था.

कुछ दिनों से फरार चल रहा यह आरोपी मुर्तिजापुर शहर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूमता दिखाई दिया. पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की, जिसमें उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली. मुर्तिजापुर पुलिस ने तुरंत बैतूल बाजार पुलिस स्टेशन मध्यप्रदेश से संपर्क किया, जहां पता चला कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 1032 के तहत मामला दर्ज है और वह कई दिनों से फरार था.

यह कार्रवाई अकोला जिले के पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी वैशाली मुले के मार्गदर्शन में की गई. कार्रवाई में थानेदार अजीत जाधव, सुरेश पांडे, संतोष अंबिलवाडे, नामदेव आडे, पवन बोचरे, सुरेंद्र शेजवल और शाम आठवे का विशेष योगदान रहा.आरोपी को मुर्तिजापुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है तथा आगे की जांच के लिए उसे बैतूल बाजार पुलिस के सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

धीरेंद्र शास्त्री के दावे पर महाराष्ट्र में मचा बवाल! नागपुर में फटे बागेश्वर बाबा के पोस्टर, देखें VIDEO

देश की सबसे ऊंची मेट्रो लाइन का काम तेज, पश्चिम व मध्य रेलवे को करेगी क्रॉस, 42 मीटर का स्टील स्पैन हुआ लांच

परतवाडा मामले में तीसरी पीडिता आई सामने, एसआईटी को दिया बयान

अमरावती में पारा 46.8 डिग्री, भीषण गर्मी का कहर, पारा 46.8 पर पहुंचा, हीट वेव अलर्ट 

Murtijapur police nab accused who had absconded after killing his wife

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2026 | 07:12 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Crime
  • Maharashtra
  • Murder

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.