-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Mahavitran Employees Broke Their Strike As Soon As The Court Hearing Began In Akola
Akola: सिर्फ 24 घंटे में खत्म हुई बिजली कर्मचारियों की 72 घंटे की हड़ताल, जानिए क्या बनी वजह!
- Written By: अपूर्वा नायक
Akola के साथ ही पूरे महाराष्ट्र में Mahavitran बिजली कर्मचारियों ने अपनी 72 घंटे की हड़ताल को 24 घंटे में ही खत्म कर दिया। अदालत की सुनवाई शुरू होते ही कर्मचारियों ने हड़ताल तोड़ी दी थी।

महावितरण कर्मचारी हड़ताल (सौ. सोशल मीडिया )
Akola News In Hindi: शहर के साथ साथ राज्य भर में महाराष्ट्र राज्य बिजली कर्मचारी, अभियंता, अधिकारी कृति समिति द्वारा 72 घंटों की हड़ताल शुरू की गयी थी। यह हड़ताल शुक्रवार को 24 घंटों में ही स्थगित हो गया है।
जानकारी के अनुसार कृति समिति में शामिल संगठनों के साथ 14 व 15 अक्टूबर को बातचीत की तारिख तय होने से कामगार आयुक्त के सामने कान्सिलिअेशन प्रोसिंडिंग में उनके द्वारा हड़ताल रोकने के लिए किए गए आदेश के अनुसार कृति समिति में शामिल सातों संगठनों द्वारा पुकारी गई हड़ताल स्थगित की गयी है।
इस हड़ताल में महाराष्ट्र राज्य स्टेट इलेक्ट्रीसिटी वर्कर्स फेडरेशन, महाराष्ट्र बिजली कामगार महासंघ, सबार्डिनेट इंजि एसो, महाराष्ट्र राज्य बिजली कामगार कांग्रेस इंटक, महाराष्ट्र राज्य पिछड़ावर्गीय बिजली कर्मचारी संगठन, महाराष्ट्र राज्य स्वाभिमानी बिजली वर्कर्स यूनियन, तकनीकी कामगार यूनियन इतने बिजली संगठन शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: महिला क्रिकेट का नया अध्याय, लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत
Navabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
नागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़े व्यक्ति को 25 हजार वोल्ट का करंट, हालत गंभीर
वाशिम में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, मतदाता सूची अभियान में तेजी
बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली अधिकारियों और कर्मियों की डेढ़ दिन की हड़ताल में महावितरण, महापारेषण व महानिर्मिति में 62.56 प्रश अभियंता, अधिकारी व कर्मचारी कार्यालयों में उपस्थित थे। वहीं 37.44 प्रश कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए थे। प्रमुखता से महावितरण की पुर्नरचना व अन्य मांगों के संबंध में महावितरण की 29 में से 7 संगठनों की संयुक्त कृति समिति ने 72 घंटों की हड़ताल की नोटिस दी थी।
यह हड़ताल टालने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव (ऊर्जा) आभा शुक्ला, महावितरण के अध्यक्ष व प्रबंधकीय संचालक लोकेशचंद्र, संचालक सचिन तालेवार, (संचालन प्रकल्प), राजेंद्र पवार (मानव संसाधन) ने स्वतंत्र बैठक लेकर सकारात्मक व मांगों से सुसंगत भूमिका घोषित की। उस अनुसार कृति समिति को बैठक की लिखित जानकारी तथा हड़ताल न करने हेतु आवाहन करने वाले पत्र दिए गए। कर्मचारी संगठनों की मांगों के अनुसार व ग्राहक सेवा गतिमान करने के लिए पुर्नरचना के अनुसार उप विभागों का कामकाज प्रायोगिक तत्वों पर शुरू किया गया।
इस प्रायोगिक कालावधी में आवश्यकता नुसार बदलाव या दुरूस्ती कर के संगठन व प्रबंधन की सहमति के बाद पुर्नरचना पर अमल करने के विषय में अंतिम आदेश निकाला जाएगा, यह भी स्पष्ट किया गया। मात्र संयुक्त कृति समिति ने प्रतिसाद नहीं दिया।
ये भी पढ़ें :- Chhatrapati Sambhajinagar में नशे में धुत तीन युवकों का आतंक, होटल संचालक को पीटा
कानून में है प्रावधान
इस बीच हड़ताल की नोटिस मिलते ही औद्योगिक विवाद अधिनियम के अंतर्गत मुंबई के कामगार आयुक्त कार्यालय में निपटाने के लिए महावितरण द्वारा प्रकरण दाखिल किया गया था, इस पर कार्रवाई जारी होते हुए हड़ताल नहीं की जा सकती ऐसा कानून में प्रावधान है। बिजली यह आवश्यक सेवा है, राज्य में अत्यावश्यक सेवा परिरक्षक अधिनियम (मेस्मा) लागू होने से हड़ताल न करें, यह आवाहन महावितरण प्रबंधन की ओर से किया गया था। संयुक्त कृति समिति ने 9 अक्टूबर से हड़ताल की शुरूआत की थी इस गैर कानूनी हड़ताल के विरुद्ध औद्योगिक न्यायालय में महावितरण ने याचिका दाखिल की थी। यह याचिका दाखिल कर के न्यायालय ने कृति समिति को नोटिस दी थी। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह न्यायालय में याचिका पर सुनवाई शुरू होने के बाद संयुक्त कृति समिति ने यह हड़ताल वापस लेने की घोषणा की है।
Mahavitran employees broke their strike as soon as the court hearing began in akola
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शरद पवार कभी इधर जाते हैं, कभी उधर, परिसीमन बिल पर सुप्रिया सुले के बयान से भड़की कांग्रेस
Jul 15, 2026 | 04:35 PMनागपुर में अवैध धंधों पर पुलिस-मनपा का ज्वाइंट एक्शन; स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में हटेंगे अतिक्रमण
Jul 15, 2026 | 04:33 PMCBSE कॉपियों की ऑनलाइन जांच पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, कहा- सुधार का मौका समझे सरकार
Jul 15, 2026 | 04:31 PMJana Nayagan Update: थलपति विजय की फिल्म ‘जन नेता’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Jul 15, 2026 | 04:30 PMPMRDA का सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन: मोई गांव में 680 अवैध टीन शेड ध्वस्त, भू-माफियाओं में हड़कंप
Jul 15, 2026 | 04:25 PMरेलवे का सबसे बड़ा ग्रीन प्रोजेक्ट! हरियाणा से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Jul 15, 2026 | 04:22 PMशिक्षा विभाग ने जारी किया खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर, अब खिलाड़ियों का फोटो-वीडियो रिकॉर्ड भी होगा सुरक्षित
Jul 15, 2026 | 04:20 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














