महाराष्ट्र में एकल महिला नीति बनाने की तैयारी, 25 जून तक मांगे गए सुझाव, जनता से सहयोग की अपील
Women Empowerment: महाराष्ट्र सरकार राज्य की विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, अविवाहित और अन्य एकल महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्वतंत्र एकल महिला नीति तैयार कर रही है।
Single Women Policy (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Maharashtra Government: महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य की विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, अविवाहित तथा अन्य एकल महिलाओं के सर्वांगीण सशक्तिकरण के लिए स्वतंत्र एकल महिला नीति तैयार की जा रही है। इस नीति को अधिक व्यापक, जनहितकारी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य की एकल महिलाओं, नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शोधकर्ताओं, अध्ययनकर्ताओं एवं विषय विशेषज्ञों से सुझाव और अभिप्राय आमंत्रित किए गए हैं।
सरकार ने अपील की है कि केवल समस्याओं को बताने के बजाय उनके समाधान के लिए ठोस उपाय, नई योजनाओं की आवश्यकता, वर्तमान योजनाओं में अपेक्षित बदलाव तथा जरूरत पड़ने पर कानून और नियमों में किए जाने वाले सुधारों से संबंधित विस्तृत सुझाव भेजे जाएं।
एकल महिला नीति के लिए जनता से राय
सुझाव भेजते समय संबंधित विषय की पृष्ठभूमि, प्रस्तावित उपाय, संभावित लाभार्थियों और उससे होने वाले अपेक्षित सकारात्मक परिणामों का स्पष्ट उल्लेख करने का आग्रह किया गया है, ताकि नीति निर्माण के दौरान उन सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जा सके। सुझाव और अभिप्राय भेजने के लिए शासन की ओर से आधिकारिक व्हॉट्सएप नंबर 8208589195 जारी किया गया है। प्राप्त सुझावों को एकल महिला नीति के मसौदे को अंतिम रूप देते समय ध्यान में रखा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सफारी जिप्सी पर उठे सवाल: जंगल के बीचों-बीच खराब हुई गाड़ी, पर्यटकों ने पूछा-अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?
लातूर में रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा: तेज रफ्तार क्रेटा ने क्रूजर को मारी टक्कर, 3 की मौत, 17 घायल
पुणे में बोले संजय राउत-बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रहा चुनाव आयोग, शरद पवार करें विपक्षी एकता की पहल
नागपुर: वानाडोंगरी में गहराया जलसंकट, टैंकर नहीं पहुंचने से नागरिकों में रोष; आंदोलन की चेतावनी
ये भी पढ़े: संभाजीनगर: होटल रामा इंटरनेशनल से 67 लाख की फर्नीचर ठगी, चीन से घटिया माल; नागपुर व्यापारी पर केस दर्ज
एकल महिला नीति निर्माण में भागीदारी का मौका
जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी लक्ष्मण हगवने ने जिले की सभी एकल महिलाओं, नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विषय विशेषज्ञों से इस महत्वपूर्ण पहल में सहभागी बनकर सरकार को सहयोग करने की अपील की है। सुझाव एवं अभिप्राय भेजने की अंतिम तिथि 25 जून 2026 निर्धारित की गई है।
